फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

“विराट कोहली की फिटनेस ही उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है”

Sat, 18 Feb 2017 08:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : WROGN
इस बात में शायद ही किसी को शक हो कि विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में शुमार है। देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी खेल प्रेमी उनकी फिटनेस के मुरीद हैं। फिटनेस के मामले में विराट कोहली कि तुलना दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों से होती है।
विज्ञापन

“विराट कोहली की फिटनेस ही उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है”

2 of 5
क्रिकेटर कपिल देव
मगर भारत को विश्व कप जिताने वाले पहले कप्तान कपिल देव को मानना है कि विराट के लिए उनका अविश्वसनीय फिटनेस का स्तर ही उनके लिए दिक्कत बन सकते हैं। उन्होंने विराट को अधिक प्रशिक्षण को लेकर चेताया।
विज्ञापन

“विराट कोहली की फिटनेस ही उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है”

3 of 5
कपिल देव - फोटो : Cricket Country
कपिल देव के अनुसार, “खेलों में क्रिकेटरों को फिटनेस की सबसे कम जरूरत होती है। विराट कोहली ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। कभी-कभी लगता है कि वो ओवर-फिट हैं। कठिन प्रशिक्षण से आपकी भुजाएं जल्द खत्म हो सकती हैं। अधिक ट्रेनिंग से इंजरी की समस्या से भी दो-चार होना पड़ सकता है।”

“विराट कोहली की फिटनेस ही उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है”

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : ESPN
बल्लेबाजी में कोहली का प्रदर्शन गजब का रहा है। उन्होंने खेल के हर सत्र और प्रत्येक प्रारूप में अच्छा किया है। पिछली 4 टेस्ट सीरीज उनके लिए बेहद लाजवाब रही है। कोहली ने पिछली 4 सीरीज में 4 दोहरे शतक जड़े हैं। वो ऐसा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

“विराट कोहली की फिटनेस ही उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है”

5 of 5
कपिल देव - फोटो : getty
कपिल देव ने 28 वर्षीय कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि खेल में उनके अप्रोच को लेकर वे बेहद खुश हैं। उनकी बल्लेबाजी शैली को पूर्व भारतीय कप्तान ने बेस्ट तकनीक करार दिया और शॉट के लिए गेंद की लेंथ को जल्दी भांपने वाला खिलाड़ी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें