अब चीन और पाकिस्तान को भारत के खिलाफ कोई साजिश रचने से पहले दो बार सोचना होगा। इन दोनों देशों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए वायुसेना ने नया पहरेदार हिंद महासागर पर तैनात किया है। यह पहरेदार जल-थल और नभ हर जगह से दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है। इसका नाम हैं ब्रह्मोस मिसाइल से लैस सुखोई लड़ाकू विमान (SU-30 MKI)।
इन सुखोई लड़ाकू विमानों के पहले स्क्वॉड्रन को तमिलनाडु के तंजावुर में आधिकारिक रूप से तैनात कर दिया है। सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल से लैस सुखोई विमान वायुसेना में तैनात करने से पहले सोमवार को विमानों की करतबबाजी के रंगारंग कार्यक्रम हुए। विधिवत तरीके से तीनों सेना प्रमुखों व सीडीएस की मौजूदगी में इन्हें तैनात किया गया।