फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे: ये फोटोज नहीं देखे तो क्या देखा

Fri, 19 Aug 2016 01:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
तस्‍वीर
आपने बहुत सी ऐसी तस्वीरें देखी होंगी जिन्होंने दिल को छू लिया होगा। कई तस्वीरें तो इतनी कमाल थीं कि वो इतिहास में दर्ज हो गईं। आज वर्ल्ड फोटोग्राफी पर हम भी यादों का पिटारा खोलते हैं और देखते हैं कुछ शानदार तस्वीरें। ये तस्वीरें भारतीय फोटोग्राफरों ने खींची हैं। आइए जानते हैं इन जबरदस्त फोटो के पीछे की कहानी। 
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए भारतीय फोटोग्राफरों की नजर से दुनिया की खूबसूरती

2 of 8
तस्‍वीर
सुबी समुएल- अमिताभ बच्चन की ये फोटो सुबी समुएल ने एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान खींची थी। अमिताभी अपने बाल ठीक कर रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि यूं ही खींची गई यह तस्वीर इतनी फेमस हो जाएगी। सुबी ने बताया कि इस तस्वीर में अमिताभ के हाथों के जरिए उनके व्यक्तिव को दर्शाने की कोशिश की है। किसी फोटो में से‌लेब्रिटी का चेहरा सबसे ज्यादा जरूरी होता है। लेकिन अमिताभ का काम ही उनकी पहचान है चेहरा नहीं। 
विज्ञापन

देखिए भारतीय फोटोग्राफरों की नजर से दुनिया की खूबसूरती

3 of 8
तस्‍वीर
अतुल कसबेकर- सोनेवा फुशी की यह तस्वीर मालदीव में एक कैलेंडर शूट के लिए खींची गई थी। इस फोटो को खींचने के लिए तकनीकी तौर पर बहुत दिक्कत हुई। अतुल का कहना है कि मैं इस कैलेंडर के लिए कई सालों से फोटोग्राफी कर रहा हूं। लेकिन इस तस्वीर को खींचना मेरे लिए एक चैलेंज था।

देखिए भारतीय फोटोग्राफरों की नजर से दुनिया की खूबसूरती

4 of 8
तस्‍वीर
जतिन कंपानी- यह तस्वीर मेखला मुट्टू की है। जो कि एक मॉडल हैं। इस तस्वीर को अपनी क्रिएटिविटी से खास बनाया है जतिन कंपानी ने। यह फोटो एक हेयर प्रोडक्ट के लिए शूट की गई थी। इस पिक्चर में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि जब लड़की नहाकर निकलती है तो उसके बाल किस कदर बिखर जाते हैं। इस तस्वीर को बहुत सारे अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन

देखिए भारतीय फोटोग्राफरों की नजर से दुनिया की खूबसूरती

5 of 8
तस्‍वीर
अविनाश गोवारिकर- अविनाश का कहना है कि यह फोटो उनके लिए बहुत खास है। ये अविनाश के पिता की तस्वीर है। जब उन्होंने फोटोग्राफर बनने का फैसला किया  तब सबसे पहले अपने पिता की यह पिक्चर क्लिक की थी। जिस कैमरे से यह तस्वीर खींची गई वो कैमरा भी उनके पिता ने ही गिफ्ट में दिया था। 
विज्ञापन

देखिए भारतीय फोटोग्राफरों की नजर से दुनिया की खूबसूरती

6 of 8
तस्‍वीर
अर्जुन मार्क- एक ज्वैलरी डिजाइनर के लिए 2010 में अर्जुन ने यह फोटोशूट किया था। यह उनका पहला कैंपेन था। इस फोटो को कई अवॉर्ड तो मिले ही साथ ही इसने अर्जुन की जिंदगी भी बदल दी। मॉडल प्रीति धाता के साथ उन्होंने यह फोटोशूट किया था। 
विज्ञापन

देखिए भारतीय फोटोग्राफरों की नजर से दुनिया की खूबसूरती

7 of 8
तस्‍वीर
सोनी विवेक- सोनी एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं। वो जानवरों की जिंदगी को अपने फोटोज के जरिए बड़ी ही खूबसूरती से बयां करते हैं। ये फोटो सोनी के लिए बहुत खास है। इस तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। गिलहरी का यह क्लोजअप उसके भोलेपन को दर्शा रहा है। वो अपनी फोटोग्राफी में कई एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। 
विज्ञापन

देखिए भारतीय फोटोग्राफरों की नजर से दुनिया की खूबसूरती

8 of 8
तस्‍वीर
हाशिम बदानी- ये एक ऐसे फोटोग्राफर हैं जिन्हें मुंबई में रहने वालों की पिक्चर क्लिक करना पसंद है। बेहद मामूली दिखने वाले पलों को ये अपनी तस्वीरों के जरिए खास बना देते हैं। इस तस्वीर में एक आदमी ऑफिस जाने से पहले होटल में बैठकर चाय की चुस्कियां ले रहा है। आपकी नजरों में ये मामूली होगा लेकिन हाशिम इन पलों को अपनी तस्वीरों में जिंदा रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें