फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलापुर: प्राइमरी शिक्षक ने 7 करोड़ का इनाम जीत किया यह बड़ा ऐलान, लोग करने लगे वाह-वाह

Fri, 04 Dec 2020 12:25 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
रणजीत सिंह डिसले - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के सोलापुर जिला परिषद स्कूल के प्राइमरी टीचर रणजीत सिंह डिसले ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे पूरे देश को उन पर नाज है। दरअसल, रणजीत सिंह ने ग्लोबल टीचर का पुरस्कार जीता है, जिसके लिए उन्हें 7 करोड़ रुपये मिले हैं। इतना बड़ा इनाम मिलने के तुरंत बाद रणजीत ने एक ऐसा ऐलान भी कर दिया, जिसके बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, रणजीत ने अपने इनाम में से 50 प्रतिशत रकम बांटने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

140 देशों के शिक्षकों ने लिया था हिस्सा

2 of 6
रणजीत सिंह - फोटो : self

जानकारी के मुताबिक, यूनेस्को और लंदन स्थित वार्की फाउंडेशन ने ग्लोबल टीचर प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें 140 देशों के 12 हजार से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता शिक्षा को लेकर बेहतरीन विचार मांगे गए थे। इस दौरान रणजीत सिंह का प्लान सबको काफी ज्यादा पसंद आया।

विज्ञापन

3 दिसंबर को आया नतीजा

3 of 6
रणजीत सिंह - फोटो : social media

बता दें कि इस प्रतियोगिता का नतीजा 3 दिसंबर को घोषित किया गया। इसमें सोलापुर जिले के परितेवाडी जिला परिषद स्कूल के शिक्षक रणजीत सिंह डिसले को विजेता घोषित किया गया। यह कार्यक्रम लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में संपन्न हुआ। इस समारोह में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता स्टीफन फ्राय पुरस्कार का ऐलान किया, जिसके तहत रणजीत को 7 करोड़ रुपये मिले हैं।

10 फाइनलिस्ट में रणजीत ने मारी बाजी

4 of 6
रणजीत सिंह डिसले - फोटो : ANI

गौरतलब है कि वर्के फाउंडेशन ने इस पुरस्कार की शुरुआत 2014 में की थी। 2020 में इस प्रतियोगिता के लिए दुनियाभर के 140 देशों के 12 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इनमें से दुनियाभर से 10 फाइनलिस्ट चुने गए, जिनमें रणजीत ने बाजी मारी।

विज्ञापन

रणजीत को इस वजह से मिला इनाम

5 of 6
रणजीत सिंह - फोटो : social media

बता दें कि यह पुरस्कार ऐसे विलक्षण शिक्षण को दिया जाता है, जिन्होंने अपने शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। रणजीत ने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और भारत में त्वरित-प्रतिक्रिया (QR) कोडित पाठ्यपुस्तक क्रांति को गति देने का प्लान दिया था, जिसकी वजह की उन्हें पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणजीत ने किया यह बड़ा ऐलान

6 of 6
रणजीत सिंह - फोटो : social media

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए रणजीत सिंह को बधाई भी दी। सबसे अहम बात यह है कि 7 करोड़ रुपये जीतने के बाद रणजीत ने बेहद अहम ऐलान भी किया। उन्होंने इनामी राशि में से 50 फीसदी रकम अंतिम दौर तक पहुंचने वाले बाकी 9 शिक्षकों के साथ बांटने का ऐलान किया। इसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें