फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की इन 4 सस्ती बाइक्स में मिलता है 95kmpl तक का बंपर माइलेज, जानें आपके लिए सबसे किफायती कौन?

Fri, 04 Dec 2020 12:20 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
आज हम आपके लिए चार ऐसी बाइक लेकर आए हैं, जिनमें बंपर माइलेज मिलता है। इन मोटरसाइकिलों में  TVS Sport, Bajaj CT100 से लेकर TVS Star City Plus और Splendor Plus तक शामिल हैं। आज हम आपको इनकी माइलेज और परफॉर्मेंस के साथ इनकी कीमतों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। इस खबर के बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक सबसे किफायती रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

TVS Sport

2 of 5
TVS Sport - फोटो : TVS
  • TVS Sport में 95 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
  • TVS Sport में पावर के लिए 99.7 सीसी, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड बीएस6 इंजन दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो TVS Sport का इंजन 7500 आरपीएम पर 7.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 7500 आरपीएम पर 7.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • TVS Sport की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 54,850 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 61,525 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

Bajaj CT100

3 of 5
Bajaj CT100 - फोटो : Bajaj Auto
  • Bajaj CT100 में 90 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
  • Bajaj CT100 में ताकत के लिए 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम ताकत और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं।
  • Bajaj CT100 अलॉय व्हील्स की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 46,432 रुपये है।

TVS Star City Plus

4 of 5
TVS Star City Plus - फोटो : TVS
  • TVS Star City Plus में 86 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
  • इसमें पावर के लिए 109.7 सीसी, सिंगल सिलेंडर, 4- स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसमें इको थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 7350 आरपीएम पर 8.08 HP की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 8.7 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें वेट मल्टीपल डिस्क के साथ 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
  • कीमत: TVS Star City Plus के मोनो टोन वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 63,995 है। वहीं, इसके ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 64,495 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Splendor Plus

5 of 5
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
  • Splendor Plus में 81 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
  • Hero Splendor Plus में BS6 नॉर्म्स वाला 97.2 सीसी का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रॉक सिंगल सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 7.91 Hp की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर यह 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। इसका इंजन 4-स्पीड कंस्टेंट मैश गियरबॉक्स से लैस है।
  • भारतीय बाजार में Hero Splendor Plus BS6 की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 60,960 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 64,470 रुपये तक जाती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें