बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन-2022 के समुद्री चरण का चार मार्च को समापन हो गया। मिलन एक बहुपक्षीय युद्ध नौसैनिक अभ्यास है जिसे 1995 में शुरू किया गया था।
नौसेना ने फरवरी के अंत में अपना सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसेनिक अभ्यास 'मिलन' आयोजित किया था। अभ्यास मिलान-2022 का समुद्री चरण चार मार्च को समाप्त हो गया। बंगाल की खाड़ी में आयोजित नौसेना अभ्यास में 26 जहाज, 21 एयरक्राप्ट और एक सबमरीन ने भाग लिया था। भारतीय नौसेना ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
2 of 4
अभ्यास मिलन-2022
- फोटो : ANI
भारत ने 25 फरवरी से विशाखापत्तनम में बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन-2022 में भाग लेने के लिए कुल 46 मित्र देशों को न्यौता भेजा था । जिन देशों को अभ्यास के लिए निमंत्रण दिया गया था उनमें रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, ईरान, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, बांग्लादेश, ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात, अन्य देश शामिल थे।
विज्ञापन
3 of 4
मिलन-2022
- फोटो : ANI
कोरोना महामारी के कारण 2020 में नहीं हो पाया अभ्यास
2020 में यह अभ्यास होना था और इसके लिए 41 देशों को आमंत्रित किया गया था, उनमें से 30 ने पुष्टि की थी लेकिन दुनिया भर में कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण अभ्यास को रद्द कर दिया गया था। 2018 में इस अभ्यास में 17 देशों की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया था। मिलन 2022 इस आयोजन का ग्यारहवां संस्करण है और इसे पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
यह सबसे जटिल नौसैनिक अभ्यास है जो भारत किसी भी अन्य देश के साथ करता है। मिलन एक बहुपक्षीय युद्ध नौसैनिक अभ्यास है जिसे 1995 में शुरू किया गया था। उद्घाटन संस्करण में भारतीय नौसेना के अलावा, इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड की नौसेनाओं ने भाग लिया था। मिलन का मतलब है 'बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास'। इसका अभ्यास 25 फरवरी से चार मार्च तक विशाखापत्तनम में किया गया। अभ्यास मिलन के इस संस्करण का विषय सौहार्द, सामंजस्य और सहयोग थे।