फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आते ही कुछ इस अंदाज में नजर आए दबंग सलमान खान, देखें तस्वीरें

Sat, 07 Apr 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान
काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की सेशंस कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बॉलीवुड स्टार सलमान खान शनिवार को रिहा हो गए। सलमान जेल से निकलते ही अलग अंदाज में नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान
सलमान खान ने इस दौरान कैप और चश्मा लगाया हुआ था। उन्होंने ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई थी। जेल के बाहर खड़े लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान
सलमान खान के जेल से बाहर निकलते ही उनके प्रशंसकों ने सलमान-सलमान के नारे लगाए। इस दौरान जेल के बाहर हजारों लोग खड़े हुए थे।

4 of 7
सलमान खान
सलमान खान काफी परेशान नजर आए। उन्होंने किसी से बात नहीं की और अपनी कार में बैठकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।  
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान
बता दें कि इससे पहले गुरुवार, 5 अप्रैल को जोधपुर की ही निचली अदालत ने सलमान को पांच साल की कैद की सजा और दस हजार रुपये के जुर्माने की सुजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें दो रात जेल में बितानी पड़ी।
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान
सलमान खान के वकीलों ने सेशंस कोर्ट में गुरुवार को ही जमानत के लिए याचिका दायर कर दी थी। जिसपर शुक्रवार को दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलमान खान
दलीलें सुनने के बाद जज रवींद्र कुमार खत्री ने शनिवार सुबह 10:30 बजे अपना फैसला देने की बात कही। शनिवार सुबह भी दोनों तरफ से दलीलें दी गईं और जज ने लंच के बाद फैसला सुनाने का आदेश दिया। दोपहर तीन बजे जज ने फैसला सुनाते हुए सलमान खान को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। बताया जा रहा है कि वह अपने चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें