भौगोलिक तौर से भारत-चीन के बीच नेपाल महत्वपूर्ण देश है। फिर भी इतिहास गवाह है कि नेपाल के प्रति भारत का रुख चीन से ज्यादा नरम है। ऐसे में जब से ओली नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं, कूटनीतिक जानकार इसे चीन को एडवांटेज बता रहे हैं। 'वन बेल्ट, वन रोड' चीन का वो आर्थिक प्रोजेक्ट है जिसके जरिए चीन दुनिया भर में अपनी कनेक्टिविटी मजबूत करना चाहता है।