फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Putin Thanks PM Modi: पुतिन ने क्यों की पीएम मोदी और ट्रंप की तारीफ, यूक्रेन से जंग रोकने पर उनका क्या रुख?

Fri, 14 Mar 2025 07:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मॉस्को

सार

पुतिन ने मॉस्को में संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'यह विचार अपने आप में सही है। हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करते हैं, लेकिन ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर हमें चर्चा करने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि हमें अपने अमेरिकी सहयोगियों और साझेदारों के साथ इस पर चर्चा करने की जरूरत है।'
विज्ञापन
1 of 6
रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : एएनआई
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से जारी जंग को रोकने को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने 30 दिन के अंतरिम संघर्ष विराम के अमेरिकी प्रस्ताव का सशर्त समर्थन किया। शांति बहाली के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया। पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन में 30 दिन के संघर्ष विराम से जुड़े अमेरिकी प्रस्ताव से सैद्धांतिक रूप में सहमत हैं, लेकिन इसकी शर्तों पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे स्थायी शांति बहाल होगी।

यह भी पढ़ें- पुतिन को 30 दिन का युद्धविराम मंजूर, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रयासों को भी सराहा

पुतिन ने मॉस्को में संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'यह विचार अपने आप में सही है। हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करते हैं, लेकिन ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर हमें चर्चा करने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि हमें अपने अमेरिकी सहयोगियों और साझेदारों के साथ इस पर चर्चा करने की जरूरत है।'

संबंधित वीडियो


पहली बार संघर्ष विराम पर खुलकर बोले पुतिन
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने युद्धविराम पर बातचीत करने की यूक्रेन की इच्छा पर अपनी पहली सार्वजनिक तौर पर खुलकर बात की है। उन्होंने संघर्ष से दुनिया को हो रहे नुकसान को संबोधित करने और शांति बहाली के लिए किए गए प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा समेत दुनिया के कई नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
सऊदी में हुई थी अमेरिका-यूक्रेन की बातचीत
दरअसल, 11 मार्च को यूक्रेन और अमेरिका के बीच सऊदी अरब में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इसमें यूक्रेन ने तत्काल अंतरिम 30-दिवसीय युद्धविराम लागू करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। यह प्रस्ताव रूस की स्वीकृति के अधीन है। ट्रंप ने जेद्दा में शांति वार्ता के बाद यूक्रेन के युद्धविराम पर सहमति का स्वागत किया था और उम्मीद जताई थी कि रूस भी इस पर सहमत होगा।
विज्ञापन

3 of 6
नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
संघर्ष विराम के प्रस्ताव पर पुतिन का रुख
गुरुवार को बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि रूस इस जंग और दुश्मनी को समाप्त करने के प्रस्तावों से सहमत है। हम इस धारणा और उम्मीद के साथ आगे बढ़ने को तैयार है कि इस युद्धविराम से दीर्घकालिक शांति आएगी और संकट के मूल कारणों को समाप्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'यूक्रेनी सेना को अस्थायी राहत देगा US का युद्धविराम प्रस्ताव', पुतिन के विदेश नीति सलाहकार का बयान

4 of 6
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की पीएम मोदी की सराहना - फोटो : ANI
यूक्रेन की सहमति पर क्या बोले पुतिन? 
युद्ध विराम के लिए यूक्रेन की तत्परता के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने कहा, 'युद्ध विराम के लिए यूक्रेन की आतुरता के बारे में मैं आपको बताउंगा कि मैं इसे किस तरह देखता हूं, लेकिन मैं यूक्रेन समझौते पर इतना ध्यान देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति को धन्यवाद देकर शुरू करना चाहूंगा। हम सभी के पास अपने खुद के घरेलू मामले हैं, लेकिन कई राष्ट्रों के नेता जैसे- चीन के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति, इस मुद्दे पर हमेशा से गौर करते रहे हैं। वे इसे अपना बहुत समय दे रहे हैं। हम इसके लिए उन सभी के आभारी हैं, क्योंकि यह गतिविधि एक महान मिशन को प्राप्त करने के उद्देश्य से है। यह मिशन है- शत्रुता और जानमाल की हानि को समाप्त करने का मिशन।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
'यह युद्ध का युग नहीं है'
इससे पहले फरवरी की शुरुआत में पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने के लिए ट्रंप के प्रयासों का स्वागत किया था। उन्होंने भारत के रुख को भी दोहराया था कि संघर्ष को बातचीत की मेज पर हल किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि संघर्ष में भारत का रुख तटस्थ नहीं है, बल्कि यह शांति के पक्ष में है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी सभी का ध्यान आकर्षित किया था कि उन्होंने खुद रूस और यूक्रेन दोनों के नेताओं से मुलाकात की है और शांति के लिए बातचीत करने का सुझाव दिया है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मौजूदगी में की गई अपनी टिप्पणी 'यह युद्ध का युग नहीं है' की ओर भी इशारा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरेंद्र मोदी, वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई
रूस और यूक्रेन की यात्रा कर चुके हैं पीएम मोदी
पिछले साल जुलाई में पीएम मोदी 22वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस गए थे। उन्होंने पिछले साल अगस्त में यूक्रेन की यात्रा भी की थी। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की भारत की स्थिति पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत शांति के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। बता दें कि रूस और यूक्रेन फरवरी 2022 से जंग से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें