फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोबोट लील रहे इंसान की नौकरियां, इन तरीकों से बचायें अपनी नौकरी

Wed, 17 May 2017 10:48 AM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 6
रोबोट
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2020 तक करीब 50 लाख नौकरियां आटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट के हाथों खत्म हो जाएंगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। कई भारतीय कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को हटाना शुरू कर दिया है। पूर्वांचल समेत पूरे देशभर के इंजीरियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे युवा आईटी कंपनियों के इस कदम से दहशत में हैं। आगे की स्लाइड में जानें किस तरीके से बचा सकते हैं अपनी नौकरी और कहां हैं मौके...
विज्ञापन

2 of 6
पाकिस्तानी रेस्टोरेंट में महिला रोबोट
हॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है कि एक समय आएगा जब रोबोट इंसान की जगह ले लेंगे और इंसान को अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना होगा। हालीवुड की यह कहानी भले ही कपोल कल्पना हो पर वर्तमान घटनाएं कुछ इसी तरह के भविष्य की ओर इशारा कर रही हैं। इसके लिए युवाओं को तैयार रहना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि खुद को अपडेट कर इस संकट से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
रोबोट
विशेषज्ञों के मुताबिक सबसे ज्यादा खतरा निचले और मध्य स्तर के कर्मचारियों पर मंडरा रहा है। उनका कहना है कि ऐसे लोग जो नई तकनीकों के साथ सामंजस्य नहीं बैठा पाएंगे उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। हमेशा ऐसी तकनीक को सीखें जिसकी भविष्य में जरुरत है। आटोमेशन तकनीक सीखना भविष्य के लिहाज से फायदा का सौदा है। सरकार भी अपने सभी विभागों में आटोमेशन को बढ़ावा दे रही है।

4 of 6
ह्यूमनॉयड रोबोट ‘इंद्रो’ से होगी देश की रक्षा ! - फोटो : SELF
आटोमेशन की वजह से कंपनियों में बहुत सारा डाटा इकट्ठा हो रहा है। भविष्य में डाटा साइंटिस्ट की बहुत जरुरत पड़ने वाली है। इसलिए डाटा साइंटिस्ट, डिजाइनर और डिजीटल मार्केंटिंग विशेषज्ञ की नौकरी डिमांड में रहेगी। डाटा साइंटिस्ट की जरुरत आईटी के साथ-साथ विनिर्माण, शोध और विकास, बैंकिंग, ई-कामर्स और वित्तीय क्षेत्र में रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
रोबोट - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान ऐसे कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कंप्यूटर साइंस और सांख्यिकी जानते हैं। साथ ही उनकी कम्यूनिकेशन स्किल बहुत अच्छी है। उन्हें बिजनेस इंटेलिजेंस टूल की जानकारी है। इसके अलावा एक और क्षेत्र में कर्मचारियों की बहुत जरुरत होगी। जैसे-जैसे भारत में इंटरनेट का प्रसार हो रहा है, इंटरनेट के इंफ्रास्ट्रक्चर को संभालने वालों की डिमांड रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केस लड़ने में करेगा मदद
रोबोट और आटोमेशन के इस दौर में नौकरी पाने और बचाये रखने के लिए मोबाइल प्रोडक्ट डेवलप करने वाले इंजीनियर फायदे में रहेंगे। इसके अलावा क्लाउड कंप्यूटिंग और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क एनलिसिस करने वाले इंजीनियर लंबे समय तक डिमांड में रहेंगे। फ्रेशर्स के सामने चुनौतियां और बढ़ गई है। उन्हें अब इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई जाने वाली चीजों के भरोसे नौकरी मिलना मुश्किल होगा। फ्रेशर्स को नयी तकनीकों को सीखना होगा तभी नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें