फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला लागू होने के पहले ही मुख्यमंत्री और मंत्री हटाने लगे गाड़ियों से लाल बत्ती

Thu, 20 Apr 2017 02:32 PM IST
amarujala.com-Written by- जया पाण्डेय
विज्ञापन
1 of 6
कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह लाल बत्ती उतारते हुए - फोटो : Twitter
मोदी सरकार ने लाल बत्ती पर पाबंदी लगा दी है। VVIP कल्चर समाप्त करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। इसके दायरे में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री समेत सभी शामिल हैं। हालांकि ये फैसला 1 मई से लागू होना है लेकिन कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी गाड़ियों से लाल बत्ती हटवानी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 6
लाल बत्ती हटाने में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सबसे आगे रहे। फैसले के तुरंत बाद बुधवार को ही उन्होंने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटवा ली। नितिन गडकरी ने कहा कि 'अब सिर्फ आपातकालीन वाहनों को ही लाल बत्ती की लगाने की अनुमति होगी, मैंने आज ही अपनी गाड़ी से लाल बत्ती को हटा दिया है।' Usage of red beacon tied us back to colonial legacy. With LalBatti removal PM @narendramodi's vision of New India took a step forward — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 19, 2017
विज्ञापन

3 of 6
महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने अपनी तस्वीर लाल बत्ती के बिना गाड़ी के  ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया कि हमने साबित किया कि नई दिल्ली में हर कोई वीआईपी है। प्रधानमंत्री मोदी का ये कदम स्वागत योग्य है।  And with that we have proven that #EveryoneVIPinNewIndia. A welcome step by PM Shri @narendramodi ji. #RedBeacon pic.twitter.com/0dI7FoMJkV — Maneka Gandhi (@Manekagandhibjp) April 19, 2017

4 of 6
संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने मोदी सरकार के इस कदम का स्वागत किया और अपने वाहन के लाल बत्ती हटा दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
खेल मंत्री विजय गोयल ने भी पहल की और ट्वीट किया, "मैं लाल बत्ती को हटाने के फैसले का स्वागत करता हूं। और 1 मई क्यों, मेरा मानना है कि इसे तुरंत किया जाना चाहिए।  लाल बत्ती हटाई तुरंत, VIP CULTURE का हुआ अंत ! No more #RedBeacons , #EveryoneVIPinNewIndia pic.twitter.com/Q0ISfwhoFu — Vijay Goel (@VijayGoelBJP) April 19, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लाल बत्ती हटाने वाले पहले मुख्यमंत्री बने। फैसला आने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटवा दी। Maharashtra CM @Dev_Fadnavis removes the #RedBeacon from his car immediately as the GoI decided to take this step to end #vipculture pic.twitter.com/CB1ucbx5XA — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 19, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें