फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: गुजरात और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड्स 

Wed, 19 Apr 2017 10:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली- क्रिस गेल - फोटो : IPL official web
राजकोट में गुजरात लॉयंस और आरसीबी के बीच मंगलवार को खेले गए मैच के दौरान गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने 250वां टी-20 मैच खेला। वह आईपीएल में 250 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ये कारनामा कर चुके हैं। धोनी अब तक आईपीएल में 253 मैच खेल चुके हैं। दसवें सीजन में वह 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। 

 
विज्ञापन

IPL 10: गुजरात और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड्स 

2 of 9
क्रिस गेल - फोटो : NDTV
क्रिस गेल ने गुजरात के खिलाफ 38 गेंद पर 77 रन की धुंआधार पारी खेली। इस पारी में तीसरा रन बनाते ही वह टी-20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। उनके नाम अब 10074 टी-20 रन हो गए हैं। 

 
विज्ञापन

IPL 10: गुजरात और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड्स 

3 of 9
RCB
गुजरात के खिलाफ आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने वाली विराट और गेल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की। यह दोनों के बीच आईपीएल में दसवीं शतकीय साझेदारी थी। इस मुकाम को हासिल करने वाली गेल-विराट की जोड़ी पहली है। इसके बाद शतकीय साझेदारी के मामले में दूसरे नंबर पर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी है। दोनों के बीच 7 आईपीएल में 7 शतकीय साझेदारी हुई हैं। 

 

IPL 10: गुजरात और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड्स 

4 of 9
विराट कोहली
गुजरात के सामने आरसीबी ने 20 ओवर में 213 रन बनाए। यह 13 मौका था जब आरसीबी ने आईपीएल की एक पारी में 200 से ज्यादा रन बनाए। यह आईपीएल में एक रिकॉर्ड है। बैंगलोर के बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है। चेन्नई ने यह कारनामा 12 बार किया है। 

 
विज्ञापन

IPL 10: गुजरात और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड्स 

5 of 9
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा ने इस मैच में गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 57 रन दिए। यह टी-20 इतिहास में उनका सबसे महंगा स्पेल था। पहली बार टी-20 मैच में जडेजा ने 50 से ज्यादा रन दिए हैं।इससे पहले उन्होंने एक मैच में दो बार 49 रन खर्च किए थे।

 
विज्ञापन

IPL 10: गुजरात और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड्स 

6 of 9
रविंद्र जडेजा
आरसीबी के खिलाफ मैच में जडेजा एक अनोखे क्लब में शामिल हो गए। वह आईपीएल में 100 से ज्यादा छक्के खाने वाले छठे गेंदबाज बन गए। उनकी गेंदबाजी खाते में 101 छक्के दर्ज हो गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों में अमित मिश्रा पहले पायदान पर हैं। उनके खाते में 136 छक्के दर्ज हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पियूष चावला हैं चावला की गेंदों में आईपीएल में 131 छक्के पड़ चुके हैं। तीसरे नंबर 106 छक्कों के साथ टर्बनेटर हरभजन सिंह हैं। चौथे पायदान पर प्रवीण कुमार (104) और पांचवें पायदान पर ड्वेन ब्रेवो(100) हैं।  

 
विज्ञापन

IPL 10: गुजरात और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड्स 

7 of 9
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : IPL
गुजरात और आरसीबी के बीच राजकोट में खेले गए मैच के दौरान 25 छक्के लगे। 11 छक्के आरसीबी और 14 छक्के गुजरात लॉयंस की ओर से लगे। यह आईपीएल के दसवें सीजन में अब तक का रिकॉर्ड है। 

 

IPL 10: गुजरात और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड्स 

8 of 9
यजुवेंद्र चहल - फोटो : PTI
दोनों टीमों की स्पिनर्स के रन औसत में 6.28 रन का अंतर रहा। गुजरात के स्पिनर्स ने जहां 7 ओवर में 13.28 की औसत से 93रन लुटाए। वहीं बैंगलोर के स्पिन गेंदबाजों ने 10 ओवर में 7 की औसत से केवल 70 रन दिए। 

 
विज्ञापन

IPL 10: गुजरात और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में बने ये रिकॉर्ड्स 

9 of 9
क्रिस गेल - फोटो : getty
गुजरात लॉयंस के खिलाफ क्रिस गेल को  मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। आईपीएल में 19 मैचों के बाद गेल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उन्हें 6 मई 2015 को आखिरी बार यह पुरस्कार मिला। यह आईपीएल में इस पुरस्कार के लिए गेल का सबसे लंबा इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें