#. आज अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे ट्रंप, दो बाइबल लेकर बनाएंगे इतिहास
#. यूपी चुनाव: भाजपा ने तैयार की 150 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, घोषणा जल्द
#. सीट बंटवारे को लेकर सपा हुई सख्त, अखिलेश के रुख से राहुल गांधी हैरान
#. सुदर्शन चक्र जैसी मिसाइल बनाएगा भारत, पूरी हुई तैयारी
#. दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना आज, 11 जिलों में शुरू होगा नामांकन
विज्ञापन
खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
2 of 6
#. आज अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे ट्रंप, दो बाइबल लेकर बनाएंगे इतिहास
अमेरिकी राष्ट्रपति सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नीतियों को प्रभावित करने वाला होता है इसलिए हर नए राष्ट्रपति पर विश्व की निगाहें लगी होती हैं। व्हाइट हाउस दुनिया के इस ताकतवर नेता का आवास और दफ्तर होता है। 20 जनवरी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत के लिए व्हाइट हाउस तैयार है। इसी दिन यह वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा की विदाई का गवाह भी बनेगा। यहां से बराक ओबामा का सामान नए घर के लिए पैक होने लगा है और ट्रंप के स्वागत भोज के लिए मैन्यू तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
3 of 6
#. यूपी चुनाव: भाजपा ने तैयार की 150 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, घोषणा जल्द
बाहरी उम्मीदवारों को बड़ी संख्या में टिकट दिए जाने से मचे घमासान के बीच बृहस्पतिवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश के करीब 150 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। उम्मीदवार तय होने के बावजूद कई सीटों पर एक नाम पर अंतिम सहमति न बनने के कारण सूची शुक्रवार को देर शाम या शनिवार को जारी की जा सकती है।
खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
4 of 6
#. सीट बंटवारे को लेकर सपा हुई सख्त, अखिलेश के रुख से राहुल गांधी हैरान
कांग्रेस के साथ गठबंधन तय होने के बावजूद समाजवादी पार्टी की ओर से सीटों को लेकर सख्त रवैया अपनाने को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी काफी हैरान हैं। कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी को अखिलेश यादव से उम्मीद थी कि सपा उन्हें सम्मानजनक सीटें देगी। मगर समाजवादी पार्टी के सख्त मोल भाव से वह सकते में है।
विज्ञापन
खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
5 of 6
- फोटो : File Photo
#. सुदर्शन चक्र जैसी मिसाइल बनाएगा भारत, पूरी हुई तैयारी
भारत अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की मारक क्षमता और गति में इजाफा करने के साथ ही महाभारत के सुदर्शन चक्र जैसी मिसाइल बनाने पर काम करेगा। मिसाइल तकनीक नियंत्रण व्यवस्था का सदस्य बनने के बाद भारत ने इसकी तैयारी कर ली है।
खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
6 of 6
- फोटो : DEMO PIC
#. दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना आज, 11 जिलों में शुरू होगा नामांकन
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में 11 जिलों की 67 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसमें सवा दो करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।