माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक पॉल एलन का जन्म 21 जनवरी 1953 को अमेरिका के सिएटल में हुआ था, इनका पूरा नाम पॉल गार्डनर एलन था। उनके पिता केनेथ एस. एलन वाशिंगटन विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों के एक सहायक निदेशक थे और मां का नाम फे जी. एलन था। एलन ने सिएटल के एक निजी लेकसाइड स्कूल में पढ़ाई की और बिल गेट्स के साथ दोस्ती की, जो उनसे दो वर्ष जूनियर थे। लेकिन कंप्यूटरों के प्रति उन दोनों में समान रूचि और उत्साह था।