रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोवा के आईएनएस विक्रमादित्य पर आज योग किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम यह अच्छी तरह से जानते हैं कि पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने के लिए एक उपकरण के रूप में आतंकवाद का उपयोग करता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया में हर देश के पास अपनी रक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। हम किसी भी आशंका या आतंकवाद के खतरे को हल्के में नहीं ले सकते।