फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पालतू कुत्ते को हर रोज नहीं घुमाया तो लगेगा 1.91 लाख का जुर्माना, लागू हुआ नया कानून

Sun, 29 Sep 2019 10:33 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के समय में कुत्ते पालना लगभग हर किसी का शौक बन चुका है। आप देखते भी होंगे कि सुबह-शाम लोग अपने कुत्ते को लेकर बाहर टहलने निकल जाते हैं। हालांकि समय की कमी के चलते कुछ लोग ऐसा नहीं भी कर पाते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में कुत्तों को लेकर एक बेहद ही अजीबोगरीब कानून बनाया गया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैनबरा में बने इस कानून के तहत अब पालतू कुत्ते को दिन में कम से कम एक बार बाहर घुमाने ले जाना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर इस नियम का उल्लंघन करते कोई पकड़ा जाता है तो उसपर 4000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी करीब एक लाख 91 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यहां की सरकार ने गुरुवार को एनिमल वेलफेयर लेजिशलेशन एमेंडमेंट बिल लागू किया। इस बिल में जानवरों के कल्याण को लेकर सख्त नियमों का प्रावधान किया गया है। इसके तहत अगर कुत्ते का मालिक उसके खाने का, रहने का और पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं करता है तो उसपर तुरंत जुर्माना लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नए कानून के तहत जो लोग अपने पालतू कुत्ते को 24 घंटे अपने पास रखते हैं, उन्हें कम से कम दो घंटे के लिए उन्हें खुले में छोड़ना होगा। यह कानून पालतू बिल्लियों पर भी लागू होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें