आखिरकार राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए। शनिवार को राहुल गांधी ने सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान हजारों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता भी जुटे।
विज्ञापन
तस्वीरें: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद इस अंदाज में नजर आए राहुल, दी दमदार स्पीच
2 of 5
राहुल ने अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले भाषण में कहा कि भाजाप देश में हिंसा और आग फैला रही है। कांग्रेस पार्टी ही देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इसे रोक सकती है। राहुल ने कहा आप सब मेरा परिवार हो चाहे युवा हो, या बुजुर्ग कहीं से भी हो, आप सब मेरे हो, उन्होंने कहा क्रोध की, गुस्से की राजनीति से हम लडे़गे और उनको हराऐंगे
विज्ञापन
तस्वीरें: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद इस अंदाज में नजर आए राहुल, दी दमदार स्पीच
3 of 5
इस मौके पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि देश में डर का माहौल है, राहुल मुश्किल दौर में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी ने राहुल को आशीर्वाद और बधाइयां दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने नया दौर और उम्मीदें हैं।
तस्वीरें: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद इस अंदाज में नजर आए राहुल, दी दमदार स्पीच
4 of 5
सोनिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में यह मेरा आखिरी संबोधन है, गांधी परिवार का हर सदस्य देश की आजादी के लिए जेल गया। इंदिरा ने उन्हें बेटी की तरह अपनाया।
तस्वीरें: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद इस अंदाज में नजर आए राहुल, दी दमदार स्पीच
5 of 5
आपको बता दें कि सोनिया को अपने संबोधन को बीच में ही रोकना पड़ा क्योंकि कांग्रेस समर्थक लगातार आतिशबाजी कर रहे थे। हालांकि कुछ देर में उनका भाषण फिर से शुरू हो गया।