कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मंदिर दर्शन करना इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस साल वह 15 से ज्यादा बार देश के अलग-अलग मंदिरों में दर्शन कर चुके हैं। आज राहुल ने गुजरात के जगन्नाथ मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
2 of 5
अहमदाबाद में स्थित इस मंदिर की स्थापना महंत नरसिंह दास ने की थी, यह मंदिर तकरीबन 150 साल पुराना है। एक पत्रकार के सवाल पर राहुल ने यह भी कहा कि जहां मौका मिलता है वहां मंदिर जाता हूं, केदारनाथ भी गया था, वो क्या गुजरात में है।
विज्ञापन
3 of 5
राहुल का नाम लिए बिना उनके मंदिर जाने पर निशाना साधते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के अंदर धर्म और विश्वास स्वाभाविक रूप से आता है।
4 of 5
पीए मोदी का मंदिर जाना भी स्वाभाविक है वो कांग्रेसी नेताओं की तरह पहली बार मंदिर नहीं जा रहे हैं। कांग्रेस के कुछ नेता हैं जो गुजरात की धरती पर पहुंचते ही मंदिर मंदिर पहुंच रहे हैं जो आज तक कभी मंदिर नहीं गए थे।
राहुल गांधी कल ही 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के 60वें अध्यक्ष बने हैं। चुनाव के लिए उनके खिलाफ कोई खड़ा ही नहीं हुआ था। वे गांधी-नेहरू परिवार से छठे और आजादी के बाद से पार्टी के 17वें पार्टी प्रमुख होंगे। 16 दिसंबर को उनकी ताजपोशी होनी है।