टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरकार हमसफर बन ही गए। दोनों ने इटली के मिलान में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। 'विरुष्का' नाम से सुपरहिट इस जोड़ी ने अपने-अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शादी की फोटो भी शेयर की हैं। विराट का ट्वीट तो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और खबर लिखे जाने तक इसे 70 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Anushka Sharma
आपको याद होगा कि विराट और अनुष्का साल 2013 में एक एड की शूटिंग में साथ नजर आए थे, तभी से इनके अफेयर की कहानी मीडिया की जान बनी रही। वैसे इस जोड़ी ने अपनी रिलेशनशिप के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। एक समय जब विराट खराब फॉर्म से गुजर रहे थे तो अनुष्का शर्मा को इसका दोषी ठहराया गया। ट्विटर पर अनुष्का को जमकर ट्रोल किया गया। एक समय विराट भी इसे देखकर सकपका गए और अनुष्का के पक्ष में ट्वीट किया।
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : twitter
बस फिर क्या था, इन दोनों के रिश्तें पर एक अनचाही मुहर लग गई और तभी से इंतजार की घड़ियां शुरू हो गई कि कब यह जोड़ी विवाह बंधन में बंधेगी। अब क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि 'विरुष्का' अब हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। बहरहाल, हम आपको उस समय की याद दिला रहे हैं जब विराट-अनुष्का के बीच काफी दूरियां आ चुकी थीं। स्थिति ऐसी हो चुकी थीं कि इन दोनों का साथ रहना मुश्किल लगने लगा था।
4 of 6
anushka sharma
फिर टीम इंडिया के एक क्रिकेटर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच की दूरियां मिटाई। हम ये कहने से परहेज नहीं करेंगे कि अगर ये क्रिकेटर नहीं होता तो शायद आज 'विरुष्का' की जोड़ी नहीं बनती। यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Anushka Sharma
जी हां, हाल ही में सागरिका घाटगे से शादी करने वाले जहीर खान ने ही अनुष्का और विराट के बीच की दूरियां खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। खुद विराट कोहली ने इस बारे में पूरी जानकारी दी थी। कोहली ने कहा, 'जब इंग्लैंड में मेरा प्रदर्शन प्रभावी नहीं था तो अनुष्का को बहुत खरी-खोटी सुनना पड़ी। लोगों ने कहा- देखा जब आप दौरे पर अपनी गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की इजाजत दे तो कैसा हश्र होता है। मुझे लगा, कि अगर आपके हिसाब से जिंदगी जीना है तो या तो मुझे शादी कर लेना चाहिए या संन्यास लेने तक सिंगल रहना चाहिए। क्या ये सही है?'
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने सबसे पहले ये बात जहीर खान से की। उन्होंने मुझे कहा कि अपने रिश्ते को छिपाने की जरुरत नहीं है, वरना ये परेशानी देता रहेगा। दूसरी बात उन्होंने कही कि हम कोई अपराध नहीं कर रहे हैं कि किसी से ये बातें छिपाए। उनकी इस सलाह का मुझे काफी फायदा मिला और मैं उनका शुक्रगुजार हूं।'