कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नजर आते हैं। चर्चा है कि वह अपने ट्वीट और भाषणों के जरिए खुद को एक मजबूत राजनेता के तौर पर पेश करने में सफल हुए हैं और लोग उन्हें स्वीकार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
डॉगी पिड्डी, लड़की संग सेल्फी और अकिडो, इस तरह राहुल ने खींचा सबका ध्यान
2 of 6
चाहे वह उनके भाजपा के खिलाफ भाषण हो, एक स्कूली छात्रा संग सेल्फी, डॉगी पिड्डी या फिर जापानी मार्शल आर्ट अकिडो के प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें।
विज्ञापन
डॉगी पिड्डी, लड़की संग सेल्फी और अकिडो, इस तरह राहुल ने खींचा सबका ध्यान
3 of 6
हाल ही में गुजरात के भरूच में रोड शो के दौरान एक लड़की सैकड़ों की भीड़ को चीरते हुए राहुल संग सेल्फी लेने के लिए उनकी वैन पर चढ़ गई। राहुल ने भी दरियादिली दिखाते हुए लड़की के साथ सेल्फी खिंचवाई।
डॉगी पिड्डी, लड़की संग सेल्फी और अकिडो, इस तरह राहुल ने खींचा सबका ध्यान
4 of 6
वहीं अपने डॉगी पिड्डी को लेकर भी वह चर्चा का विषय बने। दरअसल भाजपा ने राहुल पर आरोप लगाया कि उनका ट्वीटर अकाउंट कोई और चला रहा है। जिसके जवाब में राहुल ने अपने कुत्ते का एक वीडियो ट्वीट किया।
विज्ञापन
डॉगी पिड्डी, लड़की संग सेल्फी और अकिडो, इस तरह राहुल ने खींचा सबका ध्यान
5 of 6
वीडियो में राहुल एक कुत्ते के बच्चे के साथ दिखे। वीडियो में कुत्ता ठीक वही करता है जो राहुल उससे करने के लिए कहते हैं। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
डॉगी पिड्डी, लड़की संग सेल्फी और अकिडो, इस तरह राहुल ने खींचा सबका ध्यान
6 of 6
इसके बाद राहुल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने जब कांग्रेस पार्टी ने अकीडो मार्शल आर्ट्स से जुड़ी उनकी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में राहुल अकिडो की प्रैक्टिस करते नजर आए। इस दौरान राहुल मशहूर अकिडो प्रशिक्षक परीतोस को पटखनी देते दिखे।