भगवंत मान
- फोटो : सोशल मीडिया
भगवंत मान ने इंद्रप्रीत कौर से शादी की, मगर दोनों का विवाह ज्यादा दिन नहीं चल पाया। उनके वैवाहिक जीवन पर सियासत भारी पड़ गई और साल 2015 में दोनों अलग हो गए। गौरतलब है कि भगवंत और इंद्रप्रीत के दो बच्चे भी हैं, जो कि विदेश में रहते हैं। उन्होंने कई बार साक्षात्कार के दौरान अपने इस दर्द को भी सामने रखा था कि उनके बच्चे भी उनसे फोन पर बात नहीं करते।