नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली।
- फोटो : Amar Ujala
जालंधर की नौ सीटों पर भाजपा पीछे
पीएम मोदी ने 14 फरवरी को जालंधर में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया था। जालंधर जिले के तहत कुल नौ विधानसभा सीट आती हैं। इनमें फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिम, जालंधर मध्य, जालंधर उत्तर, जालंधर कैंट और आदमपुर शामिल हैं। यहां भाजपा ने छह, पीएलसी ने दो और संयुक्त अकाली ने एक उम्मीदवार उतारा था। इन सभी सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है।