फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prophet comment row: जुमे की नमाज के बाद यूपी-दिल्ली से बंगाल तक हंगामा, पथराव, आगजनी और लाठीचार्ज, देखें तस्वीरें

Sat, 11 Jun 2022 12:18 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद देशभर की कई जगह हंगामा हुआ। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, हावड़ा, रांची समेत कई जगह पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं। कुछ जगहों पर उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया। 
विज्ञापन
1 of 11
जुमे की नमाज के बाद देशभर में बवाल हुआ। - फोटो : अमर उजाला
पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद देशभर की कई जगह हंगामा हुआ। प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, हावड़ा, रांची समेत कई जगह पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं। कुछ जगहों पर उपद्रवियों ने आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया। 

मुरादाबाद में भी हिंसक हो रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। दिल्ली, कानपुर, देवबंद, सहारनपुर, लखनऊ, कोलकाता, हावड़ा, हैदराबाद समेत कई शहरों में हंगामा हुआ। आइए तस्वीरों में देखिए जुमे की नमाज के बाद कहां-कहां हिंसा हुई और कैसे लोगों ने प्रदर्शन किया...? 
 
विज्ञापन

2 of 11
प्रयागराज में उपद्रवियों ने पीएसी की गाड़ी में लगाई आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रयागराज : पथराव, आगजनी और बवाल
यहां जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने नारेबारी और प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान उपद्रवियों ने कुछ ठेलों को आग के हवाले भी कर दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 11
सहारनपुर में बवाल के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर : यहां नवाबगंज में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने नवाबगंज से लेकर घंटाघर तक जमकर प्रदर्शन किया। जुलूस से लौटते हुए लोगों ने नेहरू मार्केट में खुली दुकानों पर पथराव किया। इस दौरान दहशत के कारण क्षेत्र में बाजार धड़ाधड़ बंद हो गया। घटना के बाद पुलिस के कार्रवाई शुरू की। अब तक 20 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 
 

4 of 11
मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद : जुमे की नमाज के बाद थाना मुगलपुरा इलाके में स्थित मस्जिद के बाहर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके भगाया। अब हालात काबू में है। 
 
विज्ञापन

5 of 11
जुमे की नमाज के बाद लगा हुजूम। - फोटो : अमर उजाला
देवबंद : पुलिस पर पथराव, आठ को हिरासत में लिया
जुमे की नमाज के बाद देवबंद के रशीदिया मस्जिद के बाहर भी जमकर बवाल हुआ। यहां नमाजियों ने पुलिस पर पथराव किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आठ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पत्थरबाज हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे।
 
विज्ञापन

6 of 11
कलकत्ता में भी बड़ी संख्या में लोग जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उतर गए। - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता : पोस्टर-बैनर लेकर मुस्लिमों ने किया प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी मुस्लिम समुदाय ने प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग बाहर निकले और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की।

 
विज्ञापन

7 of 11
हावड़ा में जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। - फोटो : अमर उजाला
हावड़ा: पैगम्बर मोहम्मद पर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी जमकर बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में नमाजियों ने हावड़ा में नेशनल हाइवे 116 को ब्लॉक कर आगजनी की। इस दौरान गाड़िया, ऐंबुलेंस, पुलिस वाहन, फायर टेंडर और ट्रक वगैरह ट्रैफिक में फंसे रहे। सीएम ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली करने की अपील की। करीब 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।
 

8 of 11
रांची में भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। इसमें कई लोग घायल हो गए। - फोटो : अमर उजाला
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भी हालात बेकाबू दिखे। यहां जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस फोर्स पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई। इस झड़प में रांची के एसपी सिटी अंशुमान कुमार सहित 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।

9 of 11
सोलापुर में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। - फोटो : अमर उजाला
सोलापुर : महाराष्ट्र के सोलापुर में भी जुमे की नमाज के बाद जमकर प्रदर्शन हुआ। यहां लोगों ने नुपुर शर्मा पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी।
 

10 of 11
हाथरस में बवाल के बाद मौके पर तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस : यहां भी जुमे की नमाज के बाद हंगामा हुआ। हाथरस के पुरदिलनगर कस्के में उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

11 of 11
जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद : यहां जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने जुलूस निकालने का प्रयास किया। ये देखते ही वहां तैनात पुलिस फोर्स अलर्ट हो गया। मौके पर जिलेभर के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने इस जुलूस को रोक लिया है। बताया गया है कि नालबंद पर नमाज के बाद मुस्लिम लोगों ने जुलूस निकालने का प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। नालबंद में 2:30 बजे जुमे की नमाज अदा की गई थी। उसके एक घंटे बाद जुलूस निकालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें