Nasa Alien News in Hindi: एलियंस को लेकर सालों से चर्चा हो रही है। दुनिया में आए दिन एलियंस को लेकर कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। कभी-कभी इन दावों के बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। दुनियाभर में कई लोगों ने यूएफओ और एलियंस को देखने का दावा किया है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। लेकिन आए दिन एलियन और यूएफओ को देखने के दावे किए जाते हैं।
अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बड़ा फैसला लिया है। नासा एलियंस की मौजूदगी के बारे में पता लगाने के लिए यूएफओ यानी उड़नतश्तरियों की जांच करेगी। अमेरिकी कांग्रेस में यूएफओ के बारे में पहली बार सार्वजनिक सुनवाई हुई है। अब इसके कई दिनों बाद नासा ने बताया है कि आसमान में दिखने वाले रहस्यमयी दृश्यों पर रिसर्च के लिए वैज्ञानिक तैयार हैं।