ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया गुजरात के बडौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। 12 दिसंबर 1994 में राजकुमारी प्रियदर्शिनी और ग्वालियर राजघराने के राजा ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी हुई। ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी सिंधिया के दो बच्चे हैं महाआर्यमन सिंधिया और अनन्या राजे सिंधिया। आइए जानते है प्रियदर्शिनी सिंधिया के बारे में -
Trending Videos
विज्ञापन
गायकवाड़ मराठा राजघराने की राजकुमारी प्रियदर्शिनी सिंधिया
2 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
1975 में प्रियदर्शिनी सिंधिया का जन्म गायकवाड़ मराठा राजघराने में हुआ।
माता-पिता- आशाराजे गायकवाड़ और कुंवर संग्राम सिंह।
शिक्षा - प्रारंभिक शिक्षा फोर्ट कान्वेंट स्कूल, मुंबई में हुई और उसके बाद सोफिया कॉलेज फॉर वुमन से पढ़ाई की।
गुजरात के बडौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने की राजकुमारी प्रियदर्शिनी सिंधिया के पिता बड़ौदा के आखिरी राजा प्रताप सिंह के पुत्र थे। उनके पिता कुंवर संग्राम सिंह, राजा प्रताप सिंह के तीसरे बेटे थे।
वही उनकी मां नेपाल राजघराने की राजकुमारी हैं।
विज्ञापन
12 दिसंबर 1994 में ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी राजे की हुई शादी
3 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
1991 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी सिंधिया की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हो चुकी थी, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी से प्यार हो गया। उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़कर आए थे। करीब तीन साल तक मुलाकातों का दौर चलता रहा उसके बाद 12 दिसंबर 1994 में राजकुमारी प्रियदर्शिनी और ग्वालियर राजघराने के राजा ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी हुईं।
जब माधवी राजे ने पहली मुलाकात में प्रियदर्शिनी को देख बोला, 'यह लड़की बहुत सुंदर है '
4 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
अपनी सास माधवी राजे सिंधिया के मन पहले ही भा गई थी प्रियदर्शिनी,ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया ने राजकुमारी प्रियदर्शिनी को ग्वालियर राजघराने की बहू के रूप में चुन लिया था। जब प्रियदर्शिनी 13 साल की थी तब उनकी पहली मुलाकात माधवी राजे से हुई थी।
विज्ञापन
देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में शुमार हैं प्रियदर्शिनी
5 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
प्रियदर्शिनी की गिनती देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में होती है। वर्ष 2012 में उन्हें देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया गया था।
( फैशन मैग्जीन सर्वे के अनुसार ) दुनिया की 20 खूबसूरत शाही महिलाओं में शामिल हैं प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया।
विज्ञापन
प्रियदर्शिनी का है बेहद 'दर्शनीय'अंदाज
6 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी प्रियदर्शिनी का नाम रहा है शुमार।
वर्ष 2008 में प्रियदर्शिनी को बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में शामिल किया गया। अपने शाही अंदाज के लिए प्रियदर्शिनी सिंधिया सुर्खियों में रहती हैं। राजपुताना पोशाक से लेकर शाही अंदाज में साड़ी पहनकर अक्सर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कार्यक्रमों में नजर आती हैं।
विज्ञापन
फेमिना मैगजीन 'इंडिया 50 मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन' में शामिल हैं प्रियदर्शिनी
7 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
फेमिना मैगजीन द्वारा जारी 'India's 50 Most Beautiful Women' लिस्ट में प्रियदर्शिनी जगह बना चुकी हैं। सुंदर महिलाओं की फेहरिस्त में शामिल हो चुकी हैं।
ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी के हैं दो बच्चे
8 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
उनके पुत्र का नाम महाआर्यमन सिंधिया है और पुत्री का नाम अनन्या सिंधिया है।
महाआर्यमन सिंधिया ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
बेटी अनन्या सिंधिया है प्रियदर्शनी की तरह घुड़सवारी की शौकीन
9 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
प्रियदर्शिनी को भी बचपन में घुड़सवारी का शौक रहा है और अपनी बेटी अनन्या सिंधिया को भी इसकी ट्रेनिंग दी है।
अनन्या सिंधिया ने 8 साल की उम्र से ही घुड़सवारी सीखना शुरू कर दी थी।
कांग्रेस के साथ 18 साल का सफर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा देकर कर दिया खत्म
10 of 10
लव स्टोरी ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social Media
कांग्रेस के साथ 18 साल का सफर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा देकर खत्म कर दिया। ज्योतिरादित्य की दादी और ग्वालियर की राजमाता विजया राजे सिंधिया ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 10 मार्च 2020 को पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया।