फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम तुसाद संग्रहालय की शोभा बढ़ाएंगे मोदी

Wed, 16 Mar 2016 08:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के प्रमुख नेताओं के साथ लंदन, सिंगापुर, हांगकांग और बैंकाक में स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय की शोभा बढ़ाएंगे। दुनिया के इस प्रसिद्ध संग्रहालय में प्रमुख हस्तियों के मोम के पुतले रखे जाते हैं। पीएम मोदी को दुनिया की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा करार देते हुए संग्रहालय ने कहा है कि मोदी ने संग्रहालय के कलाकारों की टीम को नई दिल्ली आवास में बैठे होने की तस्वीर दी है। मोदी ने एक बयान में कहा कि मैडम तुसाद ने दुनिया के बेहद प्रमुख लोगों के पुतले है।
विज्ञापन

मुझे हुई खुशी

2 of 7
- फोटो : PTI
 मैं स्वयं को उन हस्तियों के साथ मौजूद होने लायक कैसे मान सकता हूं। लेकिन, जब मुझे पता चला कि संग्रहालय का फैसला जनता की राय और जनता की भावना पर आधारित है तो मुझे खुशी हुई। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के कलाकारों की टीम के साथ बैठक में उन्होंने पाया कि वे बेहद पेशेवर हैं और उनमें कमाल का लगन है।
विज्ञापन

मैंने किया है तीन से चार बार दौरा

3 of 7
- फोटो : PTI
मोदी ने कहा कि उन्होंने तीन से चार बार मैडम तुसाद संग्रहालय का दौरा किया है और विभिन्न हस्तियों के पुतले के साथ तस्वीरें खिंचवाने का आनंद उठाया है। लंदन और अन्य जगहों पर स्थित संग्रहालयों में पुतले का अनावरण अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि इस मौके पर मोदी खुद मौजूद रहेंगे या नहीं। मैडम तुसाद संग्रहालय की एक शाखा दिल्ली में भी खोली जानी है।

कुर्ता में नमस्ते करते नजर आएंगे पीएम

4 of 7
- फोटो : PTI
संग्रहालय में रखे जाने वाले पुतले में मोदी पसंदीदा क्रीम कलर के कुर्ते और जैकेट में नमस्ते करते नजर आएंगे। संग्रहालय के प्रवक्ता किएरान लांसिनी ने कहा कि मोदी दुनिया की राजनीति के बेहद प्रभावी चेहरा हैं। वह 2015 के टाइम मैगजीन पर्सन ऑफ ईयर के शीर्ष 10 लोगों में शामिल हैं। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सक्रियता ने बनाया लोकप्रिय

5 of 7
- फोटो : PTI
पीएम मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रियता ने उन्हें दुनिया का चर्चित चेहरा बनाया है। ट्विटर पर राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद दुनिया में उनके सबसे ज्यादा फॉलोवर हैं।  
विज्ञापन

एक पुतले पर खर्च होंगे 1.4 करोड़ रुपये

6 of 7
- फोटो : PTI
मोदी के पुतले को बनाने के लिए संग्रहालय के कलाकारों की अलग टीम होगी। इसे बनाने में करीब चार माह का समय लगेगा। एक पुतले पर करीब 1.50 लाख ब्रिटिश पाउंड (1.42 करोड़ रुपये) खर्च होंगे। कलाकारों ने पुतले के लिए बाकायदा मोदी के सिर, कंधे, चेहरे, हाथ का माप लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये एक और तस्वीर

7 of 7
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाप लेती महिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें