लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तृणमूल कांग्रेस के उन सभी सांसदों का मामला सदन की आचार समिति को भेज दिया है जिन्हें स्टिंग ऑपरेशन घूस लेते दिखाया गया है। इस स्टिंग ऑपरेशन में तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसदों समेत कुल 11 नेताओं को घूस लेते दिखाया गया है। ये स्टिंग ऑपरेशन 'नारद न्यूज' ने किया था। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं सांसदों समेत कौन हैं वो 11 नेता।
विज्ञापन
मुकुल रॉय का नाम शारदा घोटाले में भी आया था
2 of 12
पूर्व रेलमंत्री मुकुल राय
- फोटो : Getty Images
1. मुकुल रॉय
स्टिंग ऑपरेशन में घूस लेते हुए पकड़े गए नेताओं में जो सबसे बड़ा नाम सामने आया है वो पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का है। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मुकुल का कद दूसरे नंबर के नेता का था लेकिन शारदा घोटाले में नाम आने और सीबीआई की जांच घेरे में आने के बाद रॉय का दबदबा थोड़ा कम हो गया।
विज्ञापन
ममता सरकार में अच्छी पैठ
3 of 12
सुब्रत मुखर्जी
- फोटो : Facebook
2. सुब्रत मुखर्जी
पश्चिम बंगाल के एक और कद्दावर नेता और ममता सरकार में अच्छी पैठ रखने वाले सुब्रत मुखर्जी भी स्टिंग ऑपरेशन में घूस लेते पकड़े गए हैं। कोलकाता के बल्लीगुंगे विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुब्रत पश्चिम बंगाल सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री हैं।
अहमद पार्टी के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरों में से एक हैं
4 of 12
सुल्तान अहमद
- फोटो : PTI
3. सुल्तान अहमद
एक और कद्दावर नेता सुल्तान अहमद भी स्टिंग ऑपरेशन में घूस लेते पकड़े गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद अहमद पार्टी के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरों में से एक हैं। इसके अलावा सुल्तान राज्य अल्पसंख्यक विकास वित्त निगम के और मोहम्मदन स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष भी हैं। वह कई अल्पसंख्यक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
सौगात रिटायर्ड भौतिकी अध्यापक भी हैं
5 of 12
सौगत रॉय
- फोटो : Getty Images
4. सौगत रॉय
पू्र्व केंद्रीय मंत्री और सांसद सौगत रॉय पार्टी के उन बड़े चेहरों में शुमार हैं जिनकी पहचान के लिए उनका नाम ही काफी है। कानून की पढ़ाई करने वाले सौगात रिटायर्ड भौतिकी अध्यापक भी हैं।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के युवा चेहरा
6 of 12
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : Facebook
5. सुवेंदु अधिकारी
सांसद सुवेंदु अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री शिशिर अधिकारी के बेटे हैं और तृणमूल कांग्रेस के युवा चेहरे भी। स्टिंग ऑपरेशन में अधिकारी भी घूस लेते हुए दिखाई दिए हैं। इनके भतीजे अभिषेक मुखर्जी बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस में ही हैं जो ममता के बेहद करीबी हैं।
विज्ञापन
स्ट्रीट रेप मामले में एक विवादित बयान दिया था
7 of 12
दाएं से पहली महिला काकोली घोष हैं
- फोटो : Facebook
6. काकोली घोष दास्तीदार
तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेताओं में महिला सांसद दास्तीदार का भी नाम शामिल है। वह उस वक्त चर्चा में आई थी जब उन्होंने 2012 में पार्क स्ट्रीट रेप मामले में एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'यह सेक्स वर्कर और ग्राहक के बीच का एक सौदा था जो गलत दिशा में चला गया।'
पश्चिम बंगाल के हावड़ा से तृणमूल सांसद
8 of 12
प्रसुन बनर्जी
- फोटो : Facebook
7. प्रसून बनर्जी
पश्चिम बंगाल के हावड़ा से तृणमूल सांसद पूर्व फुटबॉलर पीके बनर्जी के भाई हैं। इस नए विवाद में नाम जुड़ने से पहले भी प्रसून ने पिछले साल लेक टाउन में एक ट्राफिक पुलिस को थप्पड़ मारने की वजह से विवादों में आए थे।
कोलकाता के मेयर हैं चटर्जी
9 of 12
सोवान चटर्जी
- फोटो : Facebook
8. सोवान चटर्जी
सोवान चटर्जी विधायक होने के साथ ही कोलकाता के मेयर हैं और उन्हें ममता बनर्जी का बेहद करीबी माना जाता है।
मित्रा पूर्व परिवहन और खेल मंत्री हैं मित्रा
10 of 12
मदन मित्रा
- फोटो : PTI
9. मदन मित्रा
स्टिंग ऑपरेशन में एक और बड़े चेहरे का नाम शामिल हैं जिनका नाम मदन मित्रा है। मित्रा पूर्व परिवहन और खेल मंत्री हैं और वह ममता के खास लोगों में से एक हैं। शारदा घोटाले में भी मित्रा का नाम आया था जिसमें उन्होंने 15 महीने जेल में बिताए।
अहमद कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर हैं
11 of 12
कोलकाता नगर निगम के उप महापौर की शपथ लेते इकबाल, बाएं से पहला
- फोटो : Kolkata Municipal Party
10. इकबाल अहमद
अहमद कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर हैं। तृणमूल कांग्रेस से करीबी संबंध रखने वाले इकबाल पूर्व केंद्रीय मंत्री सुल्तान अहमद के भाई हैं।