प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव ब्रसेल्स पहुंच गए जहां उन्होंने बीते दिनों हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
2 of 9
नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
इससे पहले भारतीय समयानुसार सुबह 8.56 पर पीएम मोदी ब्रसेल्स पहुंच गए। इस दौरान एयरपोर्ट पर मोदी - मोदी के नारे भी लगे।
विज्ञापन
3 of 9
Narendra modi
- फोटो : Twitter
ब्रसेल्स पहुंचने के बाद पीएम मोदी यूरोपीय संसद और बेल्जियम के संसद सदस्यों से भी मिले।
इटली ने मांगे अपने जवान
4 of 9
Narendra modi
- फोटो : PTI
आज ही पीएम मोदी 13 वे इंडिया-ईयू समिट में भी हिस्सा लेंगे। इस बैठक से पहले इटली ने कहा है कि भारत उनके दो इटैलियन मरीन जवानों को रिहा करे जिन पर मछुवारों को मारने का आरोप है।
विज्ञापन
5 of 9
Narendra modi
- फोटो : PTI
गौरतलब है कि भारत यूरोप के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाना चाहता है। इस समिट में इस पर भी बात होगी। विश्व व्यापार में यूरोपियन यूनियन का 16 प्रतिशत हिस्सा है।
विज्ञापन
6 of 9
Narendra modi
- फोटो : PTI
हाल ही में ब्रसेल्स पर हुए हमले के बाद इस समिति में आतंकवाद का मुद्दा एक बार फिर से उठ सकता है।
विज्ञापन
7 of 9
Narendra modi
- फोटो : PTI
पीएम मोदी बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिचेल से मुलाकात के बाद द्विपक्षीय समझौतों को अंतिम रूप दे सकते हैं।
8 of 9
Narendra modi
- फोटो : PTI
ब्रसेल्स में मोदी वहां रहने वाले भारतीयों को भी संबोधित करेंगे और हीरा कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल से से भी मिलेंगे। बेल्जियम का एंटवर्प शहर दुनिया में हीरों के व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां भारतीय व्यापारी भी बड़ी संख्या में रहते हैं।
इसके बाद वह 31 मार्च को वाशिंगटन पहुंचेंगे और वहां परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद पश्चिम एशियाई देश सऊदी अरब जाएंगे, जहां दो और तीन अप्रैल तक रुकेंगे।