ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर संसद में जोरदार बहस हुई। सभी पार्टियों के सांसदों ने एक-एक करके इस मुद्दे पर अपनी पार्टी का पक्ष रखा। कांग्रेस की तरफ से इस मुद्दे पर असम के सिलचर से सांसद सुष्मिता देव ने मजबूती से अपना पक्ष रखा। तीन तलाक बिल पर हो रही बहस में बोलते हुए कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा-
यह कानून मुस्लिम महिला के सशक्तिकरण के लिए नहीं है बल्कि मुस्लिम आदमियों को दोषी करार करने का बिल है। अगर महिला का सवाल है तो हमें कोई ऐतराज नहीं है लेकिन मुंह में राम बगल में छूरी से हमें ऐतराज है। इसलिए हमारी मांग है कि इस बिल को क्लोज स्क्रूटनी के लिए जाइंट सिलेक्शन कमिटी को भेजा जाए।
सुष्मिता देव के भाषण की चारों तरफ चर्चा हो रही है। आइए एक नजर डालते हैं उनके सियासी सफर पर-