प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी का चार दिवसीय ब्राजील दौरा कई मायनों में खास रहा। इस दौरान उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ मिलकर व्यापार, ऊर्जा, कृषि, डिजिटल तकनीक और आतंकवाद से मुकाबले जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय में सचिव पी कुमारन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील यात्रा के दौरान भारत और ब्राजील ने आपसी व्यापार को अगले पांच वर्षों में 20 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के नेताओं ने आपसी व्यापार, निवेश और वाणिज्य से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए मंत्रिस्तरीय स्तर की निगरानी प्रणाली बनाने पर सहमति जताई है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुमारन ने बताया कि पीएम मोदी ने इंडिया-मार्केसर व्यापार समझौते के विस्तार में ब्राजील से सहयोग का अनुरोध भी किया। यह समझौता भारत और दक्षिण अमेरिकी देशों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए है। यात्रा के दौरान व्यापार, ऊर्जा, कृषि, डिजिटल तकनीक और आतंकवाद से मुकाबले जैसे कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को दिया भारत आने का निमंत्रण
इसके साथ ही अपने ब्राजील दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को भारत आने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति लूला ने भी पीएम मोदी के इस निमंत्रण को स्वीकार किया।
ये भी पढ़ें:- PM Modi on Terrorism: पीएम मोदी की दो टूक- आतंकवाद पर मापदंड दोहरे न हों; इस लड़ाई में भारत-ब्राजील की सोच एक