फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: तिरंगे वाला साफा बांध पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा झंडा, देखें बीते वर्षों में कैसा रहा अंदाज

Mon, 15 Aug 2022 11:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@Bjp4india
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिधान और वेश भूषा को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा उनके साफा बांधने का अंदाज सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी वे कुछ खास और अलग वेश भूषा में  नजर आए।  इस बार भी रंगीन पगड़ी पहनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज की आकृति वाली सफेद पगड़ी पहनी। पगड़ी को पीएम मोदी के सफेद कुर्ते और नीले रंग की जैकेट से पूरित किया गया था। इस साल पीएम मोदी की तिरंगा पगड़ी में सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान की झलक थी जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित करना था। आइए जानते हैं बीते वर्षों में पीएम मोदी का अंदाज कैसा रहा था...  
विज्ञापन

2 of 9
2021 में पीएम मोदी का साफा - फोटो : Social Media
साल 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में  नजर आए थे। पीएम मोदी ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट और स्टोल के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी।
विज्ञापन

3 of 9
पीएम मोदी 15 अगस्त 2020 के मौके पर - फोटो : पीटीआई
वर्ष 2020 की बात करें तो पीएम मोदी एक भगवा और क्रीम कलर की टोपी पहन रखी थी। प्रधानमंत्री ने 'साफा' को आधी बाजू के कुर्ते के साथ शानदार तरीके से जोड़ा था। उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी पहना रखा था।

4 of 9
15 अगस्त 2019 के मौके पर पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से छठवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और उस दौरान वे आधी बाजू के कुर्ते, पायजामे और केसरिया बॉर्डर वाले उपरने के साथ नजर आए। इस दौरान भी प्रधानमंत्री की पगड़ी का रंग बेहद खास था। उन्होंने पीले, लाल और हरे रंग से बनी लहरिया पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी।
विज्ञापन

5 of 9
पीएम मोदी 15 अगस्त 2018 के मौके पर - फोटो : पीटीआई
वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से पांचवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और इस दौरान वे फुल बाजू का कुर्ता पायजामा और इसके साथ ही में उन्होंने एक उपरना भी ले रखा था। इस साल प्रधानमंत्री ने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी।
विज्ञापन

6 of 9
पीएम मोदी 15 अगस्त 2017 के मौके पर - फोटो : पीटीआई
वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से चौथी बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और उस समय वे ट्रेडमार्क हाफ बाजू वाले कुर्ते में नजर आए। इस साल प्रधानमंत्री ने चमकदार लाल और पीले रंग की पगड़ी पहन रखी थी। इस पगड़ी में पीछे तकी तरफ लंबा कपड़ा निकला हुआ था।
विज्ञापन

7 of 9
पीएम मोदी 15 अगस्त 2016 के मौके पर - फोटो : पीटीआई
साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सादे कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए। इसके अलावा लाल-गुलाबी और पीले रंग का राजस्थानी साफा बांधे दिखे जो कि बहुत ही शानदार था।

8 of 9
पीएम मोदी 15 अगस्त 2015 के मौके पर - फोटो : पीटीआई
साल 2015 में प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर क्रीम रंग के कुर्ते और सफेद रंग के चूड़ीदार पैजामे में नजर आए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने खादी रंग की जैकेट भी पहनी थी, साथ ही पगड़ी सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। पीएम मोदी ने नारंगी रंग का बंधानी साफा बांधा, जिस पर लाल और हरे रंग की पट्टियां मौजूद थीं।
विज्ञापन

9 of 9
पीएम मोदी 15 अगस्त 2014 के मौके पर - फोटो : पीटीआई
साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस पर सफेद रंग के आधी बांह वाले खादी कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने भगवा और हरे रंग का जोधपुरू बंधेज साफा भी बांधा हुआ था जो कि आकर्षण का केंद्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें