चार अफ्रीकी देशों के दौरे के तहत मोजांबिक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे पड़ाव में दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया पहुंच गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिटोरिया पहुंचने पर सेना ने 21 तोपों की सलामी देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से मुलाकात की।
विज्ञापन
2 of 8
दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर वहां की विदेश मंत्री न्कोआना-माशाबेन और लघु कारोबार मंत्री लिंडिवे जुलू ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 8
वहां मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा और उप राष्ट्रपति सिरिल सामफोसा से मुलाकात करेंगे। इसके बाद तंजानिया और केन्या के लिए रवाना होंगे।
4 of 8
इससे पहले न्कोआना-माशाबेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि पीएम के आने से दोनों देशों के बीच के अच्छे रिश्ते और मजबूत होंगे।
विज्ञापन
5 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी की यात्रा का प्रमुख उद्देश्य वाणिज्यिक और कारोबारी रिश्तों को प्रगाढ़ करना और दोनों देशों के निजी क्षेत्रों के बीच संबंधों को प्रोत्साहित करना होगा।
देखिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिटोरिया पहुंचने का वीडियो:-