फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Wayanad: वायनाड में पीएम मोदी ने भूस्खलन पीड़ितों का दर्द जाना, मदद का दिलाया भरोसा, देखें तस्वीरें

Sat, 10 Aug 2024 07:34 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
विज्ञापन
1 of 8
वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाके का जायजा लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के भूस्खलन प्रभावित जिले वायनाड का दौरा किया। इस दौरान अस्पताल और राहत शिविरों में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन पीड़ितों से बात की और उनका दर्द जाना। उन्होंने पीड़ितों से वादा किया कि केंद्र सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। राहत और पुर्नवास के लिए काम किए जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने वायनाड के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि केरल सरकार के साथ केंद्र सरकार खड़ी हुई है। देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायनाड दौरे की तस्वीरें...। 
विज्ञापन

भूस्खलन प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

2 of 8
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते पीएम मोदी। - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह कन्नूर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिये वायनाड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वायनाड के भूस्खलन प्रभावित पुंचीरीमत्तम, मुंडक्कई और चूरलमाला का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर कलपेट्टा के एसकेएमजे जूनियर हाई स्कूल में उतरा। यहां से प्रधानमंत्री कार से चूरलमाला गए। यहां उन्होंने आपदा के बाद सेना द्वारा बनाए गए 190 फुट लंबे बेली ब्रिज को देखा। नुकसान का जायजा लेने के लिए पीएम काफी दूर तक पुल पर पैदल भी चले। उन्होंने चूरलमाला में भी ट्रैकिंग की।
विज्ञापन

राहत शिविरों में पीड़ितों से की बात

3 of 8
राहत शिविर में एक परिवार से मुलाकात करते प्रधानमंत्री। - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहत शिविर में पहुंचकर आपदा से प्रभावित लोगों से बात भी की। इस आपदा में 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। जबकि 130 लोग अभी भी लापता हैं। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों की चिंताओं और जरूरतों को सुना। साथ ही सांत्वना दी। 
 

रोने लगे पीड़ित 

4 of 8
मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे से बात करते पीएम। - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पीड़ितों के सिर पर हाथ फेरा तो पीड़ित भावुक हो गए और रोने लगे। पीड़ितों ने प्रधानमंत्री को अपनी पीड़ा बताई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया।


विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में घायलों से की बात

5 of 8
मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची को दुलारते प्रधानमंत्री। - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी मेडिकल कॉलेज भी गए। जहां भूस्खलन में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कुछ लोगों से मुलाकात की और उन्हें सभी अपेक्षित मदद का आश्वासन दिया। यहां उन्होंने एक बच्ची को दुलारा।
 
विज्ञापन

वायनाड की पूरी मदद करेंगे

6 of 8
वायनाड में हालात का जायजा लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड जिला प्रशासन और राज्य सरकार के साथ समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास प्रयासों में हर संभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भूस्खलन ने कई परिवारों के सपने तोड़ दिए हैं। केंद्र उन लोगों के साथ खड़ा है। जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खोया है। 
विज्ञापन

बजट की कमी से नहीं रुकेगा कोई काम

7 of 8
वायनाड में समीक्षा बैठक करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इ - फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब घटना हुई तो सुबह मैंने सीएम पिनाराई विजयन से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि हम सहायता प्रदान करेंगे। जितनी जल्दी हो सके घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास करेंगे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस , डॉक्टर और सभी ने पीड़ितों की जल्द से जल्द मदद करने की कोशिश की। मैं मृतकों के परिवारों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। हम सभी उनके साथ खड़े हैं। केंद्र सरकार केरल सरकार के साथ खड़ी है। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी काम बजट की कमी के कारण रुके नहीं।
विज्ञापन

मैंने आपदा को करीब से देखा और अनुभव किया है: मोदी

8 of 8
वायनाड भूस्खलन में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई
वायनाड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने एक आपदा को बहुत करीब से देखा और अनुभव किया है। लगभग 45-47 साल पहले गुजरात के मोरबी में भारी बारिश से एक बांध पूरी तरह नष्ट हो गया था। पानी मोरबी शहर में घुस गया। पूरे शहर में 10-12 फीट पानी था। 2,500 से ज्यादा लोग मारे गए। मैं वहां एक स्वयंसेवक के रूप में करीब छह महीने तक रहा। मैं इन परिस्थितियों को भली-भांति समझता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि देश और भारत सरकार आपदा से प्रभावित लोगों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बैठक में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें