फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम मोदी, देखें शानदार तस्वीरें

Wed, 30 Oct 2024 08:22 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत की है। इसमें एक विवाह कार्यक्रम भी शामिल है। बता दें कि पीएम मोदी ने गुजरात के हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में भी शिरकत की है। जिसकी तस्वीरें अब सामने आयी है। 
विज्ञापन
1 of 10
सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम - फोटो : Facebook / Savji Dholakia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस दौरान पीएम मोदी आधिकारिक कार्यक्रमों से इतर एक शादी समारोह में भी शिरकत की है। ये शादी थी गुजरात के हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया के बेटे द्रव्य ढोलकिया की, जिसमें पीएम ने शिरकत की और जोड़े को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

2 of 10
सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम - फोटो : Facebook / Savji Dholakia
वहीं हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया ने अपने बेटे की शादी में शामिल होने पर पीएम मोदी का आभार जताया और सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- आज, जब द्रव्य और जाह्नवी अपनी नई यात्रा पर निकल रहे हैं, तो हम खुद को बेहद खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं कि इस खुशी के पल में हमारे साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी और जोड़े के लिए दिल से आशीर्वाद ने हमारे परिवार को कृतज्ञता और गर्व से भर दिया है। यह एक ऐसा दिन है जिसे हम हमेशा संजोकर रखेंगे, यह उन मूल्यों की याद दिलाता है जिन्हें हम प्यार, एकता और परंपरा के रूप में करीब से जानते हैं। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए मोदीजी का शुक्रिया।
 
विज्ञापन

3 of 10
सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम मोदी - फोटो : Facebook / Savji Dholakia
हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया के बारे में बात करें तो, वे हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं। वहीं पीएम मोदी को अपने बेटे की शादी का आमंत्रण देने के बारें में चर्चा करते हुए सावजी ढोलकिया ने बताया कि, जब वह पीएम मोदी से दिल्ली में मिले थे तो उन्होंने उन्हें शादी में आमंत्रित किया था।

4 of 10
सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम - फोटो : Facebook / Savji Dholakia
हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया के बेटे द्रव्य ढोलकिया और बहू जाह्नवी की शादी गुजरात के दुधाला में हुई है। परिवार की तरफ से इस शादी का एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें पीएम मोदी भी नव जोड़े को आशीर्वाद देते नजर आएं हैं।
विज्ञापन

5 of 10
सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम - फोटो : Facebook / Savji Dholakia
सावजी ढोलकिया वहीं व्यापारी हैं, जिन्होंने 2014 अपने कर्मचारियों को 200 फ्लैट, 491 कारें और 525 डायमंड जेवर के सेट गिफ्ट में देकर चर्चा में आए थे। इसके बाद 2015-16 में भी उन्होंने हजारों कर्मचारियों को दीपावली पर तोहफे में कार-फ्लैट्स दिए थे।
विज्ञापन

6 of 10
सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में हुए शामिल पीएम - फोटो : Facebook / Savji Dholakia
सावजी ढोलकिया गुजरात में अमरेली जिले के दुधला गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 1991 में हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स की स्थापना की, उनकी कंपनी में 1500 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी की शिरकत - फोटो : Facebook / Savji Dholakia
गुजरात के हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया के बेटे की शादी में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी शिरकत की। इस दौरान दोनों अतिथियों ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।

8 of 10
विवाह समारोह के दौरान की तस्वीरें - फोटो : Facebook / Savji Dholakia
हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया के बेटे की विवाह समारोह के दौरान गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई है।

9 of 10
पीएम मोदी के साथ अन्य कार्यक्रम में सावजी ढोलकिया - फोटो : Facebook / Savji Dholakia
वहीं इस विवाद समारोह से पहले पीएम मोदी के साथ एक आधिकारिक कार्यक्रम में हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया ने भी शिरकत की थी। जिसकी तस्वीर उन्होंने साझा की, इस दौरान वे मंच पर पीएम मोदी को मोर की मूर्ति भेंट करते दिखे।
विज्ञापन

10 of 10
पीएम मोदी ने भारत माता सरोवर का किया उद्घाटन - फोटो : Facebook / Savji Dholakia
वहीं 29 अक्तूबर को अपने गुजरात दौरे के पहले पीएम मोदी ने राज्य के अमरेली जिले में भारत माता सरोवर का उद्घाटन किया था। इस दौरान पीएम मोदी के साथ हीरा व्यवसायी सावजी ढोलकिया भी नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें