फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Retention: रिटेंशन में नहीं बचा अब समय, जल्द तय होगी खिलाड़ियों की किस्मत, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Wed, 30 Oct 2024 06:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL Retention 2025 Live Streaming : हम यहां आपको रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
आईपीएल 2025 से पहले इस साल के अंत में मेगा नीलामी का आयोजन होना है। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों को रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीमों को रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने के लिए 31 अक्तूबर की डेडलाइन दी है। ऐसे में फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : IPL/BCCI
छह खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिटेन
फ्रेंचाइजियों के पर्स में इस बार बढ़ोतरी की गई है। इसे 120 करोड़ किया गया है। मेगा नीलामी में कितनी रकम के साथ उतरेंगी, सबकुछ रिटेंशन पर निर्भर करेगा। नए नियमों के अनुसार, हर एक फ्रेंचाइजी अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इनमें राइट-टू-मैच (आरटीएम) का विकल्प भी शामिल है। इनमें दो अनकैप्ड भारतीय शामिल रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
दिग्गजों पर रहेगी नजर
रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों को लेकर खास चर्चा है। पिछले सीजन में रोहित ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ दी थी और फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी थी। पंत ने लंबे वक्त बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में वापसी की, जबकि श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तीसरी आईपीएल खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है कि क्या ये बड़े नाम अपनी मौजूदा टीमों के साथ बने रहेंगे या 2025 में फ्रेंचाइजी बदलेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा, अश्विन और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
हम यहां आपको रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे हैं। आइये जानते हैं...

आईपीएल 2025 का रिटेंशन कब है?
आईपीएल 2025 का रिटेंशन 31 अक्तूबर को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से होगा।

आईपीएल 2025 के रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2025 के रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी। इसके अलावा रिटेंशन की पल-पल की अपडेट्स आपको Amarujala.com पर भी मिल सकती है।

आईपीएल 2025 के रिटेंशन का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
आईपीएल 2025 के रिटेंशन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें