फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Partial Solar Eclipse: भारत समेत कई देशों में देखा गया सूर्य ग्रहण, 15 तस्वीरों में देखें कैसा रहा नजारा

Tue, 25 Oct 2022 09:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
PartialSolar Eclipse as seen in the sky of Bhubaneswar, Odisha - फोटो : ANI

Solar Eclipse 2022:  देश-विदेश में सूर्य ग्रहण खत्म हो गया है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण था। देश के विभिन्न हिस्सों में सूर्य ग्रहण देखा गया। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगता है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और जब तीनों आकाशीय पिंड एक रेखा में आ जाते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है।

विज्ञापन

अमृतसर में सूर्यग्रहण

2 of 11
अमृतसर में सूर्यग्रहण - फोटो : एएनआई
पंजाब के अमृतसर में भी सूर्यग्रहण देखा गया। 
विज्ञापन

दिल्ली

3 of 11
दिल्ली में सूर्य ग्रहण ऐसा रहा - फोटो : एएनआई
दिल्ली में आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण दिखा। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में सूर्यग्रहण दिखाई दिया। 

प्रयागराज

4 of 11
प्रयागराज में सूर्यग्रहण का नजारा - फोटो : एएनआई
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा गया। ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी ली।
विज्ञापन

जम्मू और चंडीगढ़

5 of 11
जम्मू में सूर्यग्रहण - फोटो : एएनआई
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के जम्मू शहर और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भी सूर्यग्रहण का नजारा देखा गया। चंडीगढ़ में सूर्य के पीछे लाल आसमान बहुत खूबसूरत लग रहा है। 
विज्ञापन

लखनऊ

6 of 11
Solar Eclipse In Lucknow - फोटो : एएनआई
.उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सूर्यग्रहण दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने दूरबीन की मदद से सूर्यग्रहण का नजारा देखा। 
विज्ञापन

बेंगलुरु

7 of 11
बेंगलुरु - फोटो : एएनआई
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सूर्यग्रहण दिखा।  

चेन्नई

8 of 11
Solar Eclipse In Chennai - फोटो : एएनआई
तमिलनाडु के शहर चेन्नई में भी सूर्यग्रहण का नजारा दिखा। लाल आसमान के बीच चमकते सूरज की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। 

मस्कत, ओमान

9 of 11
Muscat, Oman - फोटो : Oman Observer
ओमान की राजधानी मस्कत में दोपहर 2.49 बजे सूर्यग्रहण शुरु हुआ और शाम 4.58 बजे 36 प्रतिशत ग्रहण के साथ खत्म हुआ। 

लंदन, ब्रिटेन

10 of 11
Solar Eclipse In London, UK - फोटो : Twitter/ Vivek Dabral
ब्रिटेन की राजधानी लंदन से भी आंशिक सूर्यग्रहण का नजारा दिखा। लोग सोशल मीडिया पर सूर्यग्रहण की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोलकाता, पश्चिम बंगाल

11 of 11
Solar Eclipse West Bengal - फोटो : एएनआई
पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखा। वीडियो कोलकाता का है जहां खूबसूरत सूर्यास्त देखा गया। कोलकाता में सूर्य ग्रहण सिर्फ चार प्रतिशत नजर आया। वहीं सिलीगुड़ी में सूर्य का नौ प्रतिशत हिस्सा ढंका दिखा। इंस्टीच्यूट आफ एस्ट्रोनामी स्पेस एंड अर्थ साइंस के निदेशक देवी प्रसाद दुआरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता में सूर्य ग्रहण सोमवार शाम 4.52 बजे से शुरू हुआ और 5.03 बजे तक दिखा। सूर्य ग्रहण उसके बाद भी जारी रहा। चूंकि कोलकाता में सूर्यास्त का समय सोमवार को शाम 5.03 बजे का था, इसलिए तभी तक दिखा। कोलकाता में सूर्य ग्रहण की अवधि महज 11 मिनट की रही। शाम तक आसमान साफ होने से खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोग इसके चश्मदीद बने। ग्रहण के समय सूर्य पश्चिमी क्षितिज पर था और आसमान के पश्चिमी छोर पर मौसम साफ था इसलिए सूर्य ग्रहण नजर आया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें