फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: कांग्रेस छोड़ने के बाद पहली बार सोनिया गांधी के साथ बैठे दिखे सिंधिया, मोदी ने सांसदों का किया अभिवादन

Tue, 19 Sep 2023 02:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
1 of 6
Parliament - फोटो : Social Media
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। आज से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में होगी, इसलिए सभी संसद सदस्य पुराने संसद भवन में सत्र से पहले एक संयुक्त फोटो के लिए एकत्र हुए।
विज्ञापन

2 of 6
Parliament - फोटो : Social Media
पुराने संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद फोटो सेशन के लिए एकत्र हुए, जिसमें पक्ष और विपक्ष के सभी नेता शामिल हुए। उनके अलावा लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेता फोटो सेशन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
Parliament - फोटो : Social Media
पुराने संसद भवन में विशेष सत्र के दौरान कांग्रेस छोड़ने के बाद पहली बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सोनिया गांधी के साथ देखा गया। सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा के साथ हाथ मिलाया था।

4 of 6
Parliament - फोटो : Social Media
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी पुराने संसद भवन में विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाथ मिलाते हुए दिखे। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने कुछ बातचीत भी की।
विज्ञापन

5 of 6
Parliament - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सांसदों से मुलाकात की। इसी सेंट्रल हॉल में संविधान सभा की बैठक 1946 से 1949 तक हुई थी। साल 1952 के बाद दुनिया के करीब 41 राष्ट्राध्यक्षों ने इस सेंट्रल हॉल में सभी माननीय सांसदों को संबोधित किया है। सभी राष्ट्रपति महोदयों के द्वारा 86 बार यहां संबोधन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Parliament - फोटो : Social Media
इसी संसद में ट्रांसजेंडर को न्याय देने वाले कानून से लेकर अनुच्छेद-370 से मुक्ति पाने, अलगाववाद एवं आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें