फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर डायरी: नोट कर लें इस महीने की ये अहम तारीखें, कहीं मिस ना हो जाए

Thu, 01 Oct 2020 10:41 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Calendar of October 2020
अक्तूबर के महीने की महत्वपूर्ण तारीखें। यहां जानें इस महीने क्या-क्या महत्वपूर्ण रहने वाला है। 

1 अक्तूबर, गुरुवार

इस दिन से लोगों को दो बड़ी सहूलियतें मिल रही हैं। 
  • एक अक्तूबर से वाहन चालकों को ड्राइविंग के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी), इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जैसे कागजातों को रखने की जरूरत नहीं होगी। इन वाहन दस्तावेज का रखरखाव एक अक्तूबर से सूचना प्रौद्योगिकी पोर्टल के जरिए किया जा सकेगा। इसलिए इस दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी मान्य होगी। 
  • दुकानदारों को खुली मिठाई की भी बेस्ट बिफोर यूज्ड डे लिखनी होगी। यानी मिठाई वालों के डिब्बे में यह लिखा होना अनिवार्य होगा कि यह मिठाई कितने दिनों तक बिना खराब हुए इस्तेमाल की जा सकती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
महात्मा गांधी - फोटो : फाइल फोटो
2 अक्तूबर, शुक्रवार

151वीं गांधी जयंती
  • महात्मा गांधी की 151वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती मनाई जाएगी। 
  • बापू की 151वीं जयंती के मौके पर आयुष मंत्रालय गांधी जी के स्वास्थ्य संबंधी विचारों पर वेबिनार शुरू करेगा, जो 48 दिनों तक चलेगा। 
विज्ञापन

3 of 10
civil service exam - फोटो : file photo
4 अक्तूबर, रविवार
  • सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (यूपीएससी प्री टेस्ट) चार अक्तूबर को आयोजित होगी। इसमें 72 शहरों के 2569 केंद्रों में 6 लाख अभ्यार्थी बैठेंगे। 

4 of 10
Neet Jee Mains Exam 2020 - फोटो : पीटीआई
5 अक्तूबर, सोमवार
  • जेईई एडवांस परीक्षा का रिजल्ट 5 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद छह अक्टूबर से सीटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 27 सितंबर को जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजिन हुआ था। इसमें 1,60,831 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 96 फीसदी छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन

5 of 10
किदांबी श्रीकांत - फोटो : amar ujala
13 अक्तूबर, मंगलवार

एपल की लॉचिंग
  • एपल की iPhone 12 सीरीज लॉन्च की जा सकती है। एपल आईफोन 12 सीरीज का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। 

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन शुरु होगा 
  • ओलंपिक क्वालिफाई करने की कोशिश में जुटे किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल को 13 अक्तूबर से शुरू होने वाले डेनमार्क ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के लिए आसान ड्रॉ मिला है। इस टूर्नामेंट से कोरोना के कारण सात महीने विलंब के बाद संशोधित अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर बहाल होगा। 
विज्ञापन

6 of 10
सबरीमाला मंदिर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी (File) - फोटो : For Representation Only
16 अक्तूबर, शुक्रवार

सबरीमाला मंदिर खुलेगा
  • सबरीमाला मंदिर खुलेगा। दो कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही मिलेगा दर्शन।

गिर फॉरेस्ट खुलेगा
  • गुजरात का प्रसिद्ध गिर जंगल पर्यटकों के लिए खुलेगा। फॉरेस्ट सफारी के लिए वैन में 3 लोगों को एक साथ घूमने की अनुमति होगी। 
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्र - फोटो : amar ujala
17 अक्तूबर, शनिवार

नवरात्र शुरू
  • शारदीय नवरात्र 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। इस बार नवमी और दशमी एक ही दिन 25 अक्तूबर को है। कोविड-19 महामारी के कारण इस बार देश में भव्य दुर्गा पंडालों और गरबों की रौनक के बिना ही श्रद्धालु अपने घरों में मां दुर्गा का आराधना करेंगे। 

8 of 10
कान्स फिल्म फेस्टिवल (File) - फोटो : For Representation Only
27 अक्तूबर, मंगलवार

कांस फिल्म फेस्टिवल
  • फ्रांस में 3 दिन का कांस फिल्म समारोह का आगाज होगा। इस बार फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ 4 फिल्में दिखाई जाएंगी। कोरोना काल में आयोजित हो रहे इस मशहूर फिल्म फेस्टिवल में इस बार दर्शकों की संख्या सीमित रखी जाएगी। 

9 of 10
बिहार चुनाव तारीखों का एलान - फोटो : PTI
28 अक्तूबर, बुधवार

बिहार चुनाव
  • बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण के चुनाव में 71 सीटों के लिए वोटिंग डाली जाएगी। चुनाव का दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को है। चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

10 of 10
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी
29 अक्तूबर, मंगलवार

मिलाद उन नबी
  • इस साल 29 अक्तूबर को ईद मिलाद उन-नबी मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर देशभर में ईद मिलाद उन-नबी मनाया जाता है। ईद मिलाद उन-नबी को ईद-ए-मिलाद के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद (स.अ) का जन्म हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें