अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के प्रति अपनी नीति में नरमी दिखाई और सकारात्मक सहयोग का संकेत दिया। उनके दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। उधर, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदल रहा है, हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और बारिश का अलर्ट जारी है। भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को चुनावी मोड में डाल दिया और कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को नियुक्त किया। ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की मौत की घटना में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई। संभल में पुलिस कर्मियों पर एफआईआर के आदेश देने वाले न्यायाधीश का अचानक तबादला हुआ। वहीं, ईरान ने ट्रंप को चेतावनी दी कि यदि खामेनेई के खिलाफ कदम उठाया गया तो सख्त जवाब दिया जाएगा। मुंबई में महापौर पद को लेकर भाजपा और शिवसेना में विवाद जारी है और इसका समाधान दिल्ली में होने की संभावना है। महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 13
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
US: वेनेजुएला पर नरमी, ग्रीनलैंड-नाटो पर सख्ती; ट्रंप सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर नए संकेत, बताया अद्भुत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर अपनी नीति में बदलाव का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अब उनका इस दक्षिण अमेरिकी देश के साथ सहयोग को लेकर सकारात्मक रुख है। ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला ने अमेरिका के लिए अपनी जेलें खोल दी थीं, यही कारण था कि पहले वह वेनेजुएला के प्रति सख्त थे। उन्होंने कहा, अब मैं वेनेजुएला को पसंद कर रहा हूं। वे हमारे साथ बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। कुछ दिन पहले एक महिला ने भी एक अविश्वसनीय काम किया, शायद हम उन्हें इसमें शामिल कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 13
ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब
Protest Against Trump: ट्रंप के 'फैसलों' के खिलाफ सड़क पर जनता, सरकार के एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो चुका है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित किया। इस बीच देशभर में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। राजधानी वाशिंगटन डीसी में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और ट्रंप प्रशासन की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। इसी तरह के प्रदर्शन अमेरिका के अन्य हिस्सों में भी आयोजित किए जाने की योजना है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 13
हिमपात।
- फोटो : संवाद
Weather Report: कल से पहाड़ों पर फिर बारिश-बर्फबारी, मैदानों में शुरू होगा कोहरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम एक बार फिर बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी राज्यों में 22 जनवरी से बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और कोहरे का असर बना रह सकता है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे मैदानी राज्यों में पारा कुछ चढ़ा और सर्दी से राहत महसूस की गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 13
नितिन नवीन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
BJP: भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को सीधे चुनावी मोड में डाल दिया है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अलग-अलग राज्यों और निकाय चुनावों के लिए जिम्मेदारियां तय कर दीं। इन फैसलों से साफ है कि भाजपा आने वाले चुनावों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती और शीर्ष स्तर से ही रणनीति तय की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 13
नोएडा में इंजीनियर की डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
इंजीनियर की मौत: युवराज मरा नहीं सिस्टम ने मारा, हादसे की गंभीरता नहीं समझे अधिकारी; सामने आईं कई कमियां
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-150 में इंजीनियर की मौत की घटना में विभागीय तालमेल की कमी दिखी है। कोई वरिष्ठ स्तर का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस कारण करीब दो घंटे के समय में जरुरी इंतजाम नहीं कर सके। तब तक इंजीनियर पानी में डूब गया। अगले दिन भी अफसरों ने घटना को गंभीरता से नहीं मिला, लेकिन अब जब घटना में लापरवाही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुकी है तो विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों का भी कहना है कि टायर व ट्यूब तक का इंतजाम नहीं कर सके। हादसे का सही आकलन नहीं होने पाने से यह स्थिति बनी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 13
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
UP: संभल बवाल में अनुज चौधरी समेत 22 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर का आदेश देने वाले जज का तबादला, चर्चाएं चालू
संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी, तत्कालीन कोतवाल अनुज तोमर समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) विभांशु सुधीर का अचानक तबादला हो गया। उन्हें सुल्तानपुर में सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 13
अयातुल्लाह अली खामेनेई
- फोटो : ANI
Iran: 'खामेनेई की ओर हाथ बढ़ाया तो हाथ काट देंगे', ईरानी सेना की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी
ईरानी सेना के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी। यह चेतावनी ट्रंप की ओर से खामेनेई के करीब चालीस साल के शासन का अंत करने की बात कहे जाने के कुछ दिनों बाद आई है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 13
बीएमसी चुनाव
- फोटो : Amar Ujala Graphic
BMC Mayor: भाजपा-शिवसेना में जारी खींचतान, एक साल महापौर पद के लिए अड़े शिंदे; दिल्ली में फैसला
मुंबई के महापौर को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना में जारी खींचतान के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी के बहाने एक साल के महापौर पद की मांग पर अड़ गए हैं। मंगलवार को भाजपा और शिवसेना के कई नेता दिल्ली पहुंच गए। माना जा रहा है कि अब मुंबई के महापौर के मुद्दे का समाधान दिल्ली में होगा। पढ़ें पूरी खबर
10 of 13
जेमिमा रॉड्रिग्स
- फोटो : WPL
DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट से जीता मैच, मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक; जेमिमा का पचासा
दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स के नाबाद अर्धशतक की मदद से महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस ने नताली सिवर ब्रंट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने एक ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। पढ़ें पूरी खबर
11 of 13
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
दोनों हाथ से लिखने में थे माहिर; इस खान एक्टर की वजह से बढ़ी सिनेमा में दिलचस्पी, पढ़िए सुशांत से जुड़े किस्से
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अगर आज हमारे बीच होते तो अपना 40वां जन्मदिन मना रहे होते। मगर, अफसोस कि एक्टर इस दुनिया में नहीं हैं। उनका अभिनय और फिल्में आज भी दर्शकों के जेहन में हैं। 'काई पो छे', 'एमएस धोनी', 'छिछोरे' और 'केदारनाथ' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अदाकारी की शुरुआत टेलीविजन से की थी। पढ़िए उनसे जुड़े कुछ खास किस्से...पढ़ें पूरी खबर
12 of 13
माइक्रोप्लास्टिक
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
चिंताजनक: माइक्रोप्लास्टिक से महासागर खो रहे कार्बन सोखने की ताकत, धरती की प्राकृतिक सुरक्षा हो रही कमजोर
धरती को जलवायु संकट से बचाने वाली सबसे बड़ी प्राकृतिक ढाल महासागर अब खुद खतरे में हैं। एक नए अध्ययन ने चेताया है कि माइक्रोप्लास्टिक महासागरों की कार्बन सोखने की क्षमता को कमजोर कर रहे हैं। इससे न केवल ग्लोबल वॉर्मिंग तेज हो सकती है, बल्कि समुद्री पारिस्थितिकी, मछली उत्पादन और करोड़ों लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर
सिम्युलेशन सत्रों में रिहर्सल करता अंतरिक्ष यात्री।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Artemis II: चांद से भी आगे ले जाएगा आर्टेमिस-2, अप्रैल में लॉन्चिंग; अंतिम तैयारियों में जुटा नासा
चांद पृथ्वी से 41,541 मील दूर है लेकिन नासा के आगामी मिशन आर्टेमिस-2 के लिए यह दूरी सिर्फ एक पड़ाव भर है। यह वही मिशन है, जो अपोलो कार्यक्रम के बाद पहली बार इंसानों को पृथ्वी की कक्षा से बाहर, चांद के चारों ओर और उससे भी आगे ले जाएगा। नासा इस ऐतिहासिक उड़ान की अंतिम तैयारियों में जुटा है। आधिकारिक तौर पर इसका लक्ष्य अप्रैल 2026 है, जबकि एजेंसी इसे फरवरी की शुरुआत में लॉन्च करने की दिशा में भी काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर