फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: भाजपा अध्यक्ष के लिए नबीन का नामांकन आज; यूएई के राष्ट्रपति का भारत दौरा; स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा

Mon, 19 Jan 2026 06:11 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा करेंगे और उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। उधर, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। वहीं,  उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है, हरियाणा के नूंह में हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कई वाहनों के टकराने की खबर है। दक्षिणी स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 20 लोगों की मौत हो गई है। उधर, गाजा में शांति बहाली के लिए अमेरिका ने भारत को 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। सीरिया सरकार ने एसडीएफ के साथ संघर्षविराम की घोषणा कर देश के लगभग पूरे हिस्से पर नियंत्रण का दावा किया है। लखनऊ में आज से तीन दिन तक देशभर की विधानसभाओं के अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। रूस से पढ़ाई कर आया एक साइबर एक्सपर्ट नोएडा में ठगी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खेल जगत की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 38 साल बाद भारत में वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ नितिन नबीन - फोटो : एएनआई (फाइल)
BJP: भाजपा अध्यक्ष के लिए नबीन का नामांकन आज, पीएम-शाह का कार्यकारी अध्यक्ष को समर्थन; निर्विरोध निर्वाचन तय
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की इस प्रक्रिया में भाग होने के लिए भाजपा के सभी मुख्यमंत्री, पार्टी की राज्य इकाइयों के प्रमुख और अन्य प्रमुख नेता पार्टी मुख्यालय में एकत्रित होंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान - फोटो : एक्स/मोहम्मद बिन जायद
Al Nahyan India Visit: यूएई के राष्ट्रपति नाहयान आज आएंगे भारत, पीएम के निमंत्रण पर तीसरी बार आधिकारिक यात्रा
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। रविवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति नाहयान की भारत का यह तीसरा आधिकारिक दौरा है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
मोदीपुरम - रुड़की रोड पर सुबह के समय छाया घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
Weather: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर; दृश्यता कम होने से नूंह में पांच वाहन भिड़े, दो लोग जिंदा जले
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का कहर बना हुआ है। कश्मीर और लद्दाख में रविवार को कई जगह तापमान माइनस में दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के अमृतसर में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भारी असर पड़ा। हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण पांच वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग में दो लोग जिंदा जल गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, कई लोगों की मौत - फोटो : X-@Osint613
Spain Train Accident: दक्षिणी स्पेन में बड़ा हादसा, दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 20 की मौत-73 घायल
दक्षिणी स्पेन में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 73 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना कॉर्डोबा प्रांत के आदमूज के पास हुई, जिसके चलते मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं। जानकारी के मुताबिक मलागा से मैड्रिड जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दोनों ट्रेनों में लगभग 500 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Meta AI
Gaza Peace: गाजा में शांति पहल के लिए भारत को न्योता, ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का दिया प्रस्ताव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को गाजा में शांति बहाली के लिए बनाए जा रहे ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का हिस्सा बनने का निमंत्रण दिया है। यह बोर्ड गाजा में चल रहे संघर्ष को खत्म करने और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए बनाया जा रहा है। साथ ही यह पहल गाजा में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए ट्रंप की 20 सूत्रीय शांति योजना से जुड़ी है। अमेरिका इस योजना के दूसरे चरण को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
सीरिया में संघर्ष (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
Syria: सीरिया सरकार का अब देश के लगभग सभी हिस्सों पर पूर्ण नियंत्रण, एसडीएफ के साथ संघर्षविराम का एलान
सीरियाई सरकार ने रविवार को सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) के साथ संघर्षविराम की घोषणा की। इसके साथ ही सरकार ने देश के लगभग पूरे हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है और उन कुर्द-नेतृत्व वाली ताकतों को खत्म कर दिया है, जो एक दशक से अधिक समय से देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से को नियंत्रित कर रही थीं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
यूपी विधानसभा में होगा कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी: आज से लखनऊ में जुटेंगे देश भर की विधानसभाओं के अध्यक्ष, बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक
राजधानी लखनऊ 19 से 21 जनवरी तक राष्ट्रीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की मेजबानी करेगी। तीन दिवसीय सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के अध्यक्ष, विधान परिषदों के सभापति तथा संसद के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। आयोजन की मेजबानी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
Cyber Crime: रूस में पढ़ाई करके बना साइबर एक्सपर्ट, नोएडा आकर करने लगा ठगी; गृह मंत्रालय के इनपुट पर गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने गृह मंत्रालय के इनपुट पर सेक्टर-एक में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा कॉल सेंटर पकड़ा है। कॉल सेंटर संचालक नेपाल के जिला मोरंग के उर्लावरी थाना क्षेत्र के मोरंग मोहल्ला निवासी अनूप श्रेष्ठ (31) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी रूस में साइबर एक्सपर्ट की पढ़ाई करने के बाद यहां सेंटर चला रहा था। वह पहले रूस में सट्टेबाजी एप के नेटवर्क से जुड़ा रहा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
विराट कोहली - फोटो : PTI
IND vs NZ: 38 साल में पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में जीती वनडे सीरीज, मेजबान सात साल बाद घर में हारे सीरीज
38 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर इतिहास रच दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में कीवियों ने भारत को 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह भारत में न्यूजीलैंड की आठ कोशिशों में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है, इससे पहले टीम 1988 से लगातार असफल रही थी। इस हार के साथ भारत को इंदौर में भी पहली बार वनडे में शिकस्त झेलनी पड़ी, जहां उसने इससे पहले लगातार सात मैच जीते थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
कबीर बहिया के साथ कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kabirsinghbahia
कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिए पोज, कबीर बहिया से नूपुर ने पूछ लिया ये सवाल
कृति सेनन के बारे में कुछ समय से यह अफवाह है कि वह कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों ने कई बार एक ही लोकेशन से तस्वीरें शेयर कीं, जिसकी वजह से नेटिजन्स का इस पर ध्यान गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने अपने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन से शादी की। इस शादी में कृति और कबीर को एक ही कार में आते हुए देखा गया। कबीर ने अब शादी की तस्वीरों शेयर की हैं। कृति के साथ उनकी अकेले की फोटो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें