फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब, ग्रीनलैंड पर तकरार-ट्रंप का टैरिफ वार; अभी कोहरे से राहत नहीं

Sun, 18 Jan 2026 06:19 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया है। वहीं, ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन और हजारों मौतों के बीच सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को 'अपराधी' करार दिया। उधर, ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के मुद्दे को लेकर यूरोपीय संघ के आठ सदस्य देशों पर अगले महीने से दस फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यूरोपीय संघ ने इसका सख्त विरोध किया है। इसी बीच, ईरान से लौटकर कश्मीरी छात्र श्रीनगर पहुंचे। दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस ने मजबूत निगरानी व्यवस्था की है।  बीएमसी में चार दशक बाद भाजपा का पहला महापौर बनाने का मामला जटिल हो गया है। इधर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे में सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा। सोने की बढ़ती कीमतों ने भारतीय परिवारों की संपत्ति में अभूतपूर्व वृद्धि की है, जिससे उनकी आर्थिक ताकत बढ़ी है। कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में पक्षपात और नफरत की खुलकर आलोचना की। उधर, विश्व पुस्तक मेले के अंतिम दिन पाठकों की भारी भीड़ और किताबों पर 20-40 प्रतिशत की छूट ने साहित्य प्रेमियों को आकर्षित किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 13
सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते लोग - फोटो : संवाद
Weather: उत्तर भारत में घने कोहरे से परिवहन सेवाएं प्रभावित, कई राज्यों में शीतलहर; 50 से अधिक ट्रेनें लेट
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और भीषण शीतलहर के बीच कोहरे का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई स्थानों पर शनिवार सुबह अत्यंत घना कोहरा छाया रहा और कुछ जगहों पर दृश्यता शून्य रह गई। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा। दिल्ली से आने-जाने वाली 50 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई, जिनमें राजधानी और शताब्दी भी शामिल हैं। कई उड़ानों में भी देरी हुई। सड़क पर वाहन रेंगते रहे और उत्तर प्रदेश और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 13
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : पीटीआई (फाइल)
Iran Protests: खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बताया 'अपराधी', हजारों लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया
ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनई ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'अपराधी' करार दिया, और हजारों प्रदर्शनकारियों की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया। ट्रंप ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन किया था। सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक भाषण में खामेनेई ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों में 'कई हजार' लोग मारे गए। यह पहली बार है जब किसी ईरानी नेता ने यह बताया कि दिसंबर 28 से शुरू हुए और हिंसक तरीके से दबाए गए प्रदर्शन में कितने लोग मारे गए। पढ़ें पूरी खबर

4 of 13
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)
Trump New Tariffs: ट्रंप बोले- ग्रीनलैंड की सुरक्षा अहम, एक फरवरी से डेनमार्क समेत आठ देशों पर लगेगा 10% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में घोषणा की कि अगले महीने से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फिनलैंड से उनके देश भेजे जाने वाले सामानों पर दस फीसदी आयात शुल्क (टैरिफ) लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक जून से यह टैरिफ बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह टैरिफ तब तक लागू रहेगा, जब तक ग्रीनलैंड की पूर्ण खरीद को लेकर कोई समझौता नहीं हो जाता। वहीं, यूरोपीय संघ की प्रमुख ने ट्रंप के बयान की धमकी आलोचना की। यूरोपीय संघ ने इन प्रस्तावित टैरिफ पर चर्चा के लिए एक आपात बैठक बुलाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 13
कश्मीरी छात्र - फोटो : अमर उजाला
Srinagar: संकटग्रस्त ईरान से 30 से अधिक कश्मीरी छात्रों की घर वापसी, परिजनों ने ली राहत की सांस; आज और लौटेंगे
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को करीब तीस से अधिक छात्र ईरान से कश्मीर घाटी लौट आए। रविवार को और छात्रों के लौटने की उम्मीद है। वहीं अभिभावकों ने कहा कि हमारे बच्चे सुरक्षित घर पहुंचे हैं इससे बड़ी खुशी हमारे लिए कोई नहीं है। बड़गाम जिले के मागाम की जोहा सैयदा वापस लौटी हैं। पिता सैयद अख्तर ने बताया कि बेटी जोहा तेहरान यूनिवर्सिटी की छात्रा है। शुक्रवार को ईरान से निकली थी और आज वह सुरक्षित श्रीनगर पहुंची है। उनके वापसी में कई छात्र संगठनों और एक्स स्टूडेंट्स ने अच्छी भूमिका निभाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 13
पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
Republic Day Alert: दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका, विदेशी नेटवर्क से जुड़े स्थानीय गैंगस्टर कर सकते हैं कुछ
खुफिया एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) के सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन 26 जनवरी से पहले नई दिल्ली समेत देश के कई अन्य शहरों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

7 of 13
सांकेतिक तस्वीर
British Sikh Report: यूके में 49% सिखों में बढ़ी असुरक्षा की भावना, 9/11 की आतंकी घटना के बाद से पहचान का संकट
ब्रिटेन की संसद में पेश 11वीं ब्रिटिश सिख रिपोर्ट ने देश के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में रहने वाले 49 प्रतिशत सिख बढ़ती सिख-विरोधी भावनाओं, नस्लीय नफरत और कट्टर सोच के कारण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह चिंता केवल हालिया घटनाओं की देन नहीं बल्कि दशकों पुराने नस्लीय हमलों और हाल के वर्षों में उभरी नई किस्म की नफरत का परिणाम है। वह 9/11 के बाद गलत पहचान के संकट से जूझ रहे हैं। ब्रिटेन में सिखों पर नस्लीय हमलों का इतिहास 1970 और 1980 के दशक से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 13
माघ मेले में एटीएस तैनात। - फोटो : अमर उजाला।
Prayagraj Magh Mela : आज मौनी अमावस्या स्नान पर जल, थल और नभ से रहेगी पुलिस की निगरानी
मौनी अमावस्या पर आज साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने का अनुमान है। इसे देखते हुए मेला पुलिस सक्रिय हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मेला पुलिस क्षेत्र में जल, थल और नभ से निगरानी करेगी। इस संबंध में पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। संवेदनशील पॉइंट्स पर नजर रखे जाने के साथ ड्रोन और जल पुलिस को सक्रिय किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 13
एकनाथ शिंदे और सीएम फडणवीस - फोटो : ANI/X
BMC Mayor Post: पहली बार भाजपा को मेयर बनाने का मौका, शिंदे की ढाई-ढाई साल की शर्त; फिर होटल पॉलिटिक्स शुरू
चार दशकों बाद मुंबई में महापौर बनने का सपना भारतीय जनता पार्टी का पूरा होता तो दिख रहा है लेकिन शर्तों के साथ। हालांकि, महापौर महायुति गठबंधन से होगा, पर भाजपा के लिए यह मौका फिलहाल हाथ से निकल भी सकता है। दरअसल, भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने अब ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर महापौर पद का पासा फेंक दिया है। इससे मामला जटिल हो गया है। इस बीच, एकनाथ शिंदे ने अपने सभी 29 नगरसेवकों को बांद्रा के एक लग्जरी होटल में ठहरा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 13
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में निर्णायक एकदिवसीय मुकाबला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
IND vs NZ Live Streaming: न्यूजीलैंड को क्या इतिहास रचने से रोक पाएगा भारत? जानें दर्शक कहां देख सकेंगे मैच
अब तक घरेलू धरती पर वनडे में शानदार रिकार्ड रखने वाले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। न्यूजीलैंड की टीम की निगाह भी सीरीज जीतकर इतिहास रचने पर होगी। पढ़ें पूरी खबर

11 of 13
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com
सोने ने बदल दी किस्मत: बेतहाशा तेजी से अमीर हुए भारतीय परिवार, संपत्ति 117 लाख करोड़ बढ़ी
सोने की कीमतों में पिछले साल से जारी बेतहाशा तेजी ने भारतीय परिवारों की दौलत में जबरदस्त इजाफा किया है। इस वजह से पिछले साल के दौरान भारतीय परिवारों की संपत्ति में 117 लाख करोड़ रुपये (1.3 लाख करोड़ डॉलर) की वृद्धि हुई है। इससे परिवारों के लिए एक मजबूत खर्च करने की क्षमता बनी है। एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की जारी रिपोर्ट सोने की अटूट चमक को रेखांकित करती है। पढ़ें पूरी खबर

12 of 13
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
साड़ी पहनकर मंदिर जाने से कंगना को किसने रोका? रहमान के बहाने एक्ट्रेस ने साधा इस डिजाइनर पर निशाना
शनिवार को कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई स्टोरी साझा कीं। इनमें से एक स्टोरी में एक्ट्रेस ने एआर रहमान के हालिया विवादित बयान की कड़ी निंदा की। इसी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘रहमान जी, मुझे फिल्म इंडस्ट्री में एक भगवा पार्टी को सपोर्ट करने की वजह से बहुत ज्यादा पक्षपात का सामना करना पड़ता है, फिर भी मुझे कहना होगा कि मैंने आपके जैसा पूर्वाग्रही और नफरत करने वाला इंसान नहीं देखा।’ पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

13 of 13
विश्व पुस्तक मेला - फोटो : एएनआई
World Book Fair: आज मेले का अंतिम दिन... उमड़ेगी पुस्तक प्रेमियों की भीड़, किताबों पर 20 से 40 फीसदी की छूट
विश्व पुस्तक मेले में शनिवार को पाठकों और पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। भारत मंडपम में लगे मेले के लगभग हर हॉल में लोगों की आवाजाही बनी रही। मेले में अधिकांश प्रकाशकों ने पाठकों को आकर्षित करने के लिए 20 प्रतिशत तक की छूट दी, जबकि कई स्टॉल्स पर 30, 40 और 50 प्रतिशत तक की भारी छूट भी दी जा रही है। कुछ प्रकाशकों ने मेंबरशिप ऑफर भी पेश किए, जिसके तहत भविष्य की खरीदारी पर अतिरिक्त लाभ देने का वादा किया गया है। मेले के अंतिम दिन यानी रविवार को किताब प्रेमियों के भारी संख्या में मेले में आने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें