फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: संसद में मोदी का अभिनंदन, आडवाणी-जोशी जैसे बुजुर्गों से आशीष; ऐसा रहा NDA की तीसरी पारी का पहला दिन!

Fri, 07 Jun 2024 08:21 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान, उन्हें संसदीय दल का नेता चुना गया। इसके बाद पीएम मोदी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
1 of 12
पीएम मोदी। - फोटो : PTI

कार्यवाहक प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है। आज शाम पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने के लिए न्योता दिया।

विज्ञापन

2 of 12
NDA Meeting - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव के बाद, पहली बार शुक्रवार सुबह एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। एनडीए को इस बार 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है। संसदीय दल की बैठक सेंट्रल हॉल में हुई। यहां कार्यवाहक मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया।

 

विज्ञापन

3 of 12
NDA Meeting - फोटो : ANI

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने 10 सालों में जो काम किया है, उसकी तारीफ देश और दुनिया दोनों ही जगहों पर हुई है।

4 of 12
NDA Meeting - फोटो : ANI

अमित शाह, नितिन गडकरी ने राजनाथ सिंह के प्रस्ताव का समर्थन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के संसदीय दल के नेता और NDA संसदीय दल के नेता के रूप में PM नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया।

विज्ञापन

5 of 12
NDA Meeting - फोटो : ANI

नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो ने कहा कि मैंने पहले ही उन्हें (पीएम मोदी को) उनके तीसरे कार्यकाल और तीसरे कार्यकाल की सरकार के रूप में एनडीए की सफलता के लिए बधाई दी थी।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमें खुशी है कि पूरे देशवासियों ने विपक्ष के हथकंडों का नाकाम कर दिया और मोदी हटाओ बोलने वालों को हटा दिया।

विज्ञापन

6 of 12
NDA Meeting - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि जो साथ विजय होकर आए हैं, वो सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात परिश्रम किया है, उन लोगों ने न दिन देखा, न रात देखी। इतनी भयंकर गर्मी में हर दल के कार्यकर्ता ने जो पुरुषार्थ, परिश्रम किया है, मैं आज संविधान सदन से उन्हें सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। साथियों मेरा बहुत सौभाग्य है कि एनडीए के नेता के रूप में आप सब साथियों ने सर्वसम्मति से चुनकर मुझे नया दायित्व दिया है। इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।

विज्ञापन

7 of 12
NDA Meeting - फोटो : ANI

बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि अभी जो लोग इधर-उधर जीत गए हैं। वो सब लोग अगली बार हारेंगे। ये सब लोग (विपक्ष) बिना मतलब की बात कर रहे हैं। ये लोग कोई काम किए हैं। आज तक उन्होंने कोई काम नहीं किया है। देश की कोई सेवा नहीं की है। इस बार मोदी को जो मौका मिला है, उससे उन लोगों के लिए आगे कोई गुंजाइश नहीं रहेगा। देश और बिहार अब और आगे बढ़ेगा। बचा हुआ काम भी पूरा होगा। 

8 of 12
NDA Meeting - फोटो : ANI

बैठक के बाद मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से भेंट की और सभी का अभिवादन किया। इन सबके बीच यूपी के मुख्यमंत्री ने जब मोदी को गुलदस्ता देकर प्रणाम किया तो उन्होंने योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई। 

9 of 12
PM Modi-Lal Krishna Advani - फोटो : ANI

एनडीए की बैठक के बाद पीएम मोदी पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनसे मुलाकात की। 

10 of 12
PM Modi-Murli Manohar Joshi - फोटो : ANI

लालकृष्ण आडवाणी के अलावा, पीएम मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने चर्चा की।  

 

11 of 12
PM Modi-Ram Nath Kovind - फोटो : ANI
लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात करने के बाद, पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने उनके परिजनों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

12 of 12
NDA Meeting - फोटो : ANI

बैठक के दौरान, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने पीएम मोदी को भगवान तिरुपति बालाजी जी की एक तस्वीर भेंट की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें