Mumbai Rain: मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों की चेतावनी भी दी। कई इलाकों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश भी दर्ज हुई है। लेकिन आखिर सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई? हाई टाइड कितना खतरनाक हो सकता है? आने वाले घंटों में मुंबई के लिए मौसम कितना चुनौतीपूर्ण रहने वाला है? आइए, विस्तार से सभी सवालों के जवाबों को जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 9
मुंबई की मूसलाधार बारिश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए शहर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश, 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों की चेतावनी दी है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
2 of 9
मुंबई की बारिश
- फोटो : PTI
क्या है आईएमडी का रेड अलर्ट और क्यों बढ़ी चिंता?
आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि सप्ताहांत के दौरान मुंबई और उपनगरों में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी। कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अलग-अलग स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
3 of 9
मुंबई की बारिश
- फोटो : PTI
मुंबई में अब तक कितनी बारिश हुई है?
इस बार मानसून भले ही देरी से पहुंचा हो, लेकिन सप्ताह की शुरुआत से ही मुंबई में लगातार तेज बारिश हो रही है। शनिवार सुबह 8 बजे तक के पिछले 24 घंटों में शहर के कई इलाकों में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बीएमसी के अनुसार आइलैंड सिटी में औसतन 99 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 98 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 94 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की आशंका बनी हुई है।
4 of 9
मुंबई की बारिश
- फोटो : PTI
किन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई?
बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार पश्चिमी उपनगरों में बांद्रा के एच वेस्ट वार्ड में सबसे अधिक 150.6 मिमी बारिश हुई। इसके बाद सुपारी टैंक, बांद्रा में 146 मिमी और पाली चिंबई, बांद्रा में 143.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। आइलैंड सिटी में परेल में 141.8 मिमी, माटुंगा-दादर में 135.2 मिमी और फोर्ट में 120.8 मिमी बारिश हुई। वहीं पूर्वी उपनगरों में विक्रोली में 143 मिमी, घाटकोपर में 136.4 मिमी, मानखुर्द में 134.2 मिमी और चेंबूर में 127.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
5 of 9
मुंबई की बारिश
- फोटो : PTI
किन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई?
आईएमडी के अनुसार शनिवार दोपहर 2:50 बजे 4.26 मीटर ऊंचा हाई टाइड आने की संभावना है। इसके अलावा रविवार तड़के 2:52 बजे 3.60 मीटर ऊंचा हाई टाइड रहेगा। वहीं शनिवार रात 8:56 बजे 1.66 मीटर और रविवार सुबह 8:22 बजे 1.28 मीटर का लो टाइड रहेगा। भारी बारिश और हाई टाइड एक साथ होने पर समुद्र किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 9
मुंबई की बारिश
- फोटो : PTI
क्या लोकल ट्रेन और बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं?
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक मुंबई की लोकल ट्रेन, बेस्ट बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाएं फिलहाल चालू हैं। हालांकि यात्रियों ने उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं में देरी की शिकायत की है। लगातार बारिश के कारण कुछ रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार सामान्य से धीमी रही, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय लग रहा है।
विज्ञापन
7 of 9
मुंबई की बारिश
- फोटो : PTI
प्रशासन ने लोगों को क्या सलाह दी है?
प्रशासन ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील की है। अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले इलाकों में न जाने और समुद्र किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। तेज बारिश और हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
8 of 9
मुंबई की बारिश
- फोटो : PTI
आने वाले घंटों में मौसम कैसा रह सकता है?
आईएमडी का अनुमान है कि सप्ताहांत के दौरान मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं।
मुंबई हर साल मानसून के दौरान भारी बारिश का सामना करती है, लेकिन इस बार रेड अलर्ट, तेज हवाओं और हाई टाइड की एक साथ चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में मौसम विभाग की सलाह का पालन करना और सतर्क रहना ही सबसे सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।