फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की पत्नी से पहले भी ये 'फर्स्ट लेडी' कर चुकी हैं भारत का दौरा

Sun, 23 Feb 2020 09:58 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी सोमवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं। यह पहला मौका है कि ट्रंप के साथ प्रथम महिला (फर्स्ट लेडी) भी भारत आ रही हैं। भारत आकर सबसे पहले ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे, यहां उनका 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी कई राष्ट्रपति अपनी पत्नियों के साथ भारत दौरे पर आ चुके हैं। 

जानें कौन-कौन कर चुका है भारत दौरा 
विज्ञापन

2 of 7
जैकलीन - फोटो : us government archive
जैकलीन कैनेडी
साल 1962 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की पत्नी भारत का दौरा कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी बहन ली रेट्जविल के साथ भारत दर्शन किया था। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने जैकलीन का भव्य स्वागत किया था, जिससे वे काफी प्रभावित भी हुईं थी। वे राष्ट्रपति भवन समेत कई धार्मिक स्थलों पर भी गई थीं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
पैट्रीशिया निक्सन - फोटो : twitter
पैट्रीशिया निक्सन
अमेरिका के 37वें राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन साल 1969 में अपनी पत्नी पैट्रीशिया निक्सन के साथ भारत दौरा कर चुके हैं। पैट्रीशिया केवल एक ही दिन के लिए भारत आई थीं। बता दें कि रिचर्ड अमेरिका के 37वें राष्ट्रपति थे।

 

4 of 7
रोजेलिन कार्टर - फोटो : Twitter
रोजेलिन कार्टर
अमेरिका के राष्ट्रपति जिम कार्टर अपनी पत्नी रोजेलिन कार्टर के साथ साल 1978 में भारत का दौरा कर चुके हैं। हालांकि, रोजेलिन अपने पति के साथ दौरे पर आने के बावजूद उन्होंने भारत भ्रमण अकेले ही किया। उन्होंने दिल्ली के स्कूलों में विद्यार्थियों से भी मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली के दौलतपुर गांव का भी दौरा किया। गांव के लोगों ने  उनका सम्मान करते हुए उन्हें शॉल भी भेंट दी।

 
विज्ञापन

5 of 7
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : Twitter
हिलेरी क्लिंटन
यूएस फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन साल 1995 में अपनी बेटी चेल्सी क्लिंटन के साथ भारत के दौरे पर आईं थी। हिलेरी तीन दिन के लिए भारत आईं थी। इस दौरान उन्होंने आगरा के ताजमहल का भी दौरा किया। यही नहीं उन्होंने शिक्षा और महिलाओं के अधिकार पर भाषण भी दिया था। वे साल 1997 में एक बार फिर से मदर टेरेसा के अंतिम संस्कार में भारत आकर शामिल हुईं थी।

 
विज्ञापन

6 of 7
लॉरा बुश - फोटो : Twitter
लॉरा बुश
अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश साल 2006 में अपनी पत्नी लॉरा बुश के साथ भारत दौरे पर आ चुकी हैं। बता दें कि जॉर्ज अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति थे। उनका दौरा केवल 60 घंटे के लिए ही था। उन्होंने यहां आकर राष्ट्रपति भवन और नोएडा का भ्रमण किया। दौरे के अंत में उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिशेल ओबामा
मिशेल ओबामा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ दो बार साल 2010 और 2015 में भारत दौरे पर आ चुकी हैं। उन्होंने भारत आकर मुंबई में हुए 26/11 हमले के पीड़ितों के साथ मुलाकात भी की। साथ ही गरीब बच्चों के साथ समय भी बिताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें