ट्रेंट बोल्ट
बोल्ट ने तीसरे दिन के खेल के बाद कोहली के खिलाफ रणनीति का खुलासा करते हुए कहा, 'उनकी टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों की तरह विराट को भी पसंद है कि गेंद बल्ले पर आए। निश्चित तौर पर जब हम चूक करते हैं तो वह बाउंड्री जड़ देते हैं। हमारे नजरिए से हम इस पर रोक लगाने का प्रयास कर रहे थे और निजी तौर पर मेरे लिए क्रीज का इस्तेमाल करना और शॉर्ट गेंद फेंकना अच्छी योजना थी जिससे कि उनकी रन गति पर लगाम लगाई जा सके।'