आज के दौर में आईआईटी की पढ़ाई कर चुके छात्र अपने क्षेत्र से बाहर निकलकर दूसरे क्षेत्रों में न केवल अच्छा काम कर रहे हैं बल्कि वहां बखूबी अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बहुत से आईआईटी छात्र ऐसे हैं जिन्होंने व्यवसाय, राजनीति, सामाजिक कार्य, मनोरंजन, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया है। भारतीय राजनीति में भी आईआईटीयन काफी सक्रिय हैं। मनोहर परिकर पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे जो आईआईटी पासआउट थे। आज हम आपको ऐसे ही राजनेताओं के बारे में बता रहे हैं जो आईआईटी के छात्र रह चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 9
मनोहर परिकर
- फोटो : PTI
मनोहर परिकर
13 दिसंबर 1955 को दक्षिणी गोवा में जन्मे मनोहर परिकर ने आईआईटी बॉम्बे से 1978 में इंजीनियरिंग इन मेटालर्जिकल की पढ़ाई की थी। वह पहले आईआईटीयन मुख्यमंत्री थे। वह चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद रह चुके थे। उन्होंने देश के रक्षामंत्री का कार्यभार भी संभाला। उन्हें 2001 में आईआईटी बॉम्बे ने प्रतिष्ठित अलमनस (पूर्व छात्र) अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
3 of 9
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : PTI
अरविंद केजरीवाल
16 अगस्त 1968 को हरियाणा में जन्मे केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की है। वह वर्तमान में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। उन्होंने साल 2012 में आम आदमी पार्टी की स्थापना की थी। राजनेता बनने से पहले उन्होंने भारतीय राजस्व सेवा में काम किया। हालांकि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।
4 of 9
अजीत सिंह
- फोटो : PTI
अजीत सिंह
उत्तर प्रदेश में 12 फरवरी 1939 को जन्मे अजीत सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी करने बाद आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एमएस की पढ़ाई की है। वह 1986 में पहली बार राज्यसभा सांसद बने थे। उनके पिता चौधरी चरण सिंह भारत के प्रधानमंत्री रह चुके थे। वह राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक भी हैं।
विज्ञापन
5 of 9
जयराम रमेश
- फोटो : PTI
जयराम रमेश
9 अप्रैल 1954 को कर्नाटक मे जन्मे जयराम आईआईटी बॉम्बे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एमआईटी से मास्टर ऑफ साइंस इन पब्लिक पॉलिसी एंड पब्लिक मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। वह आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। यूपीए सरकार में वह पर्यावरण और वन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय का भी पदभार संभाला है।
विज्ञापन
6 of 9
जयंत सिन्हा
- फोटो : PTI
जयंत सिन्हा
1 अप्रैल 1963 को झारखंड में जन्मे जयंत ने आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से मास्टर ऑफ साइंस इन एनर्जी मैनेजमेंट एंड पॉलिसी की पढ़ाई की है। साल 2017 में उन्होंने हजारीबाग से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता। वर्तमान में वह नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके पिता यशवंत सिन्हा, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 9
नंदन निलेकणी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
नंदन निलेकणी
जून 1955 को कर्नाटक में जन्मे नंदन ने आईआईटी बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह इंफोसिस के सह-संस्थापक भी रहे हैं। वह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आधार) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2014 में उन्होंने बंगलूरू दक्षिण से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार अनंत कुमार (स्व.) ने 228,575 वोटों से हरा दिया था।
8 of 9
सुधींद्र कुलकर्णी
- फोटो : PTI
सुधींद्र कुलकर्णी
कर्नाटक में जन्मे सुधींद्र कुलकर्णी ने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है। वह एक राजनेता होने के साथ ही स्तंभकार भी रहे हैं। वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। 1996 में कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देकर वह भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि साल 2009 में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया।
5 अगस्त 1967 को उत्तर प्रदेश में जन्मे आलोक ने आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह नर्मदा बचाओ आंदोलन के सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2014 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था।