फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio से Marazzo तक Mahindra की 7 गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट

Mon, 18 Mar 2019 03:38 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
1 of 9
Next gen mahindra thar
मार्च को भुनाने के लिए महिंद्रा अपनी 7 कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। महिंद्रा ने कम बिक्री और पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए यह कवायद शुरू की है। फिलहाल जिन कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है वो XUV500, NuvoSport, नई लॉन्च Marazzo, Verito Vibe और Thar हैं।

 
विज्ञापन

Xuv 500

2 of 9
Xuv 500
Mahindra XUV500 कंपनी की प्रीमियम एसयूवी है जिसमें 2.2 लीटर mHawk पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 140 पीएस की पावर और 320 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो 155 बीएचपी की पवार जनरेट करता है। महिंद्रा अपनी इस प्रीमियम एसयूवी पर 64,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस सभी शामिल है।
विज्ञापन

Tuv 300

3 of 9
Tuv 300
XUV300 की लांचिंग से TUV300 की बिक्री काफी प्रभावित हुई है फिलहाल आपको बता दें, महिंद्रा TUV300 पर 35,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस व कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है । महिंद्रा की इस टीयूवी300 में 2.2-लीटर का एमहॉक (mHawk) डीजल इंजन दिया गया है, जो 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 
 

Mahindra KUV100 Nxt

4 of 9
Mahindra KUV100 Nxt
महिंद्रा की KUV100 NXT एक एंट्री लेवल कार है जिसके ग्राहकों में लगातार घाटा हो रहा है। महिंद्रा डीलर्स इस कार के K2 और K4 वेरिएंट्स पर 20,000 हजार रुपये और 26,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहे हैं वहीं इसके K6 और K8 वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट, ग्राहक एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन

Mahindra Scorpio

5 of 9
2019 Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio की भारत में बिक्री हमेशा से जबरदस्त है, बावजूद इसके कंपनी इसके S5, S7 और S11 वेरिएंट्स पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट मुहैया करा रही है.



 
विज्ञापन

Mahindra Nuva sport

6 of 9
Mahindra Nuva sport
Mahindra NuvoSport कंपनी की एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसके मैनुअल वेरिएंट पर कंपनी 30,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है।

 
विज्ञापन

Mahindra Marazzo

7 of 9
marrazo
इस कार को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था जिसकी बिक्री में अब तक कोई घाटा नहीं रहा है। फिलहाल इस कार पर कंपनी 20,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही हैं।

Mahindra verito vibe

8 of 9
Mahindra verito vibe
महिंद्रा Verito Vibe कंपनी की और से पेश की गई पहली हैचबैक कार थी जिसे कंपनी जल्द बंद भी कर सकती है। फिलहाल इसके प्रत्येक वेरिएंट पर कंपनी 20,000 रुपये तक का डिसकाउंट दे रही है।
विज्ञापन

Mahindra Thar

9 of 9
- फोटो : Mahindra & Mahindra
महिंद्रा की सबसे खास कार है जिस पर डिस्काउंट कभी-कभी दिया जाता है। इस कार पर भी महिंद्रा डीलर्स 11,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। बता दें, महिंद्रा की नई जनरेशन थार जल्द लॉन्च हो सकती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें