फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: मौत से जूझ रही कई जिंदगियों को बचाने की कोशिश, माझेरहाट पुल हादसे की भयावह तस्वीरें

Tue, 04 Sep 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
1 of 8
दक्षिण कोलकाता के तारातला इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। कोलकाता में माझेरहाट पुल गिर गया जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 18 लोगों को बचाने के बाद सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया। जिसमें तत्काल 10 घायलों को अस्पताल में फौरी तौर से आपातकाल वार्ड में रखा गया। 2 की हालत बेहद नाजुक होने के चलते उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है बाकियों को उनके घर भेज दिया गया है। तस्वीरें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना  कितनी भयावह थी। 
विज्ञापन

2 of 8
सियालदाह को जोड़ने वाली रेलवे लाइन पर भी ट्रेनों को रोक दिया गया है। बता दें कि इससे पहले 2016 में भी कोलकाता में गिरीश पार्क के पास गणेश टॉकिज एरिया में निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा गिर गया था। इस हादसे में 27 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 8
ये एक 40 साल पुराना पुल था जिसके नीचे से रेलवे ट्रैक होकर जाता है। हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

4 of 8
माझेरहाट दक्षिण कोलकाता का एक भीड़भाड़ वाला इलाका है। गनीमत ये रही कि पुल हादसा ऑफिस टाइम खत्म होने से कुछ समय पहले हुआ नहीं तो यह घटना और भी भयानक हो सकती थी।
विज्ञापन

5 of 8
पुल के नीचे बड़ी संख्या में मजदूर रहते थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस वक्त कोलकाता में न होकर दार्जिलिंग में हैं। पर उन्होंने घटना को लेकर एक बयान जारी किया है।
विज्ञापन

6 of 8
ममता ने कहा कि हादसे को लेकर हम बहुत चिंतित हैं। मैं आज ही कोलकाता वापस आना चाहती थी लेकिन यहां से शाम में कोई फ्लाइट नहीं है। इस वजह से मैं आने में असमर्थ हूं पर मैं कल वहां पहुंच जाऊंगी। 


 
विज्ञापन

7 of 8
दुर्घटना के समय पुल से एक मिनी बस समेत कई वाहन गुजर रहे थे जो पुल का हिस्सा टूटते ही उसके नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गये। जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

8 of 8
सीएम ममता बनर्जी ने राहत एवं बचाव कार्य के साथ मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। बीजेपी ने इस हादसे के लिए पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें