फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रिः मनोकामना के मुताबिक ऐसे करें शिव की पूजा

Thu, 23 Feb 2017 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
महाशिवरात्रि भगवान शिव की विशेष रात्रि है। इस दिन महादेव अति प्रसन्न मुद्रा में होते हैं। महादेव यूं तो हर दिन भक्तों की मुराद पूरी करने के लिए तत्पर रहते हैं लेकिन महाशिवरात्रि के दिन शिव और भी उदार हो जाते हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रिः मनोकामना के मुताबिक ऐसे करें शिव की पूजा

2 of 8
shivling - फोटो : getty images
शास्त्रों में बताया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन मनुष्य को अपनी मनोकामना के अनुसार शिव की पूजा करनी चाहिए। अपनी पूजा से शिव को यह बताएं कि आप शिव से क्या चाहते हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रिः मनोकामना के मुताबिक ऐसे करें शिव की पूजा

3 of 8
भोले बाबा - फोटो : अमर उजाला
जो व्यक्ति सांसारिक मोह माया से मुक्त होना चाहते हैं। शिव की चरणों में स्थान पाने की कामना रखते हैं। उनके लिए शास्त्रों में कहा गया है कि महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसे व्यक्तियों को महाशिवरात्रि की रात में जागरण करके शिव पुराण का पाठ करना या सुनना चाहिए। शिव भजन से भी लाभ मिलता है।

महाशिवरात्रिः मनोकामना के मुताबिक ऐसे करें शिव की पूजा

4 of 8
जो व्यक्ति काफी समय से वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। तो महाशिवरात्रि के दिन दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।
 
विज्ञापन

महाशिवरात्रिः मनोकामना के मुताबिक ऐसे करें शिव की पूजा

5 of 8
आर्थिक समस्याओं के कारण जो लोग परेशान और चिंतित रहते हैं उनके लिए महाशिवरात्रि पर शिव जी की पूजा का खास विधान है। ऐसे लोगों को शहद और घी से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। प्रसाद के तौर पर भोलेनाथ को गन्ना अर्पित करें।
 
विज्ञापन

महाशिवरात्रिः मनोकामना के मुताबिक ऐसे करें शिव की पूजा

6 of 8
 जो व्यक्ति अक्सर बीमार रहते हैं या जिनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है उन्हे महाशिवरात्रि के मौके का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

महाशिवरात्रिः मनोकामना के मुताबिक ऐसे करें शिव की पूजा

7 of 8
शास्त्रों में कहा गया है कि भोलेनाथ कालों के भी काल हैं जिनके सामने यम भी हाथ जोड़े खड़े रहते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन बेहतर स्वास्थ्य की इच्छा रखने वालों को जल में दुर्वा मिलाकर शिव जी को अर्पित करना चाहिए। जितना अधिक संभव हो महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

महाशिवरात्रिः मनोकामना के मुताबिक ऐसे करें शिव की पूजा

8 of 8
- फोटो : ANI
जो दंपत्ति योग्य संतान की अभिलाषा रखते हैं उन्हें महाशिवरात्रि के दिन दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। शिव के साथ ही मां पार्वती और गणेश एवं कार्तिक की पूजा भी संतान सुख के योग मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें