सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई हवाई अड्डे पर 1.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ तीन यात्री गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 1.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा से भरे तीन ट्रॉली बैग कथित तौर पर जब्त किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों को दुबई जाना था और जब्त की गई विदेशी मुद्रा में 57,900 यूरो और 4,42,300 यूएई दिरहम शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'उन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क काउंटर पर रोका गया। वे हरियाणा के रहने वाले हैं। हमारी जांच के अनुसार, एक व्यक्ति ने उनमें से प्रत्येक को एक ट्रॉली बैग और दुबई के लिए एक टिकट दिया था। रैकेट के मास्टरमाइंड का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।